
हिंदी सिनेमा के सफल राइटर सलीम खान के बेटे सलमान का बचपन स्क्रिप्ट्स, स्टार्स और स्टोरीज से भरा था, लेकिन सफलता कभी गारंटीड नहीं थी, फिर भी किस्मत ने सुपरस्टार बनाया।
सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर डेब्यू रोल मिला लेकिन ये वो कदम था जिसने नेशनल हार्टथ्रॉब का सफर शुरू किया, कौन जानता था आगे क्या तूफान लेकर आने वाला है ये सुपरस्टार।
मैने प्यार किया में एक्टर के चार्म, सच्ची मोहब्बत और डांस मूव्स ने करोड़ों लड़कियों का दिल जीत लिया था। फैंस कहते हैं कि भाईजान का जन्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए हुआ था।
हम साथ-साथ है के साथ ही एक्टर का फैमिली रोमांटिक हीरो का इमेज सेट हो गया। ये फिल्म हर घर की फेवरेट फिल्म बन गई। स्क्रीन पर भाई का किरदार निभाकर दर्शकों को बांध लिया।
बॉलीवुड की सबसे अच्छी ऑन-स्क्रीन पेयरिंग' हम आपके हैं कौन' में माधुरी और सलमान खान की थी। हम आपके हैं कौन' जैसे हिट्स से एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर जादू बिखेरा।
संगीता बिजलानी के साथ एक्टर की ऑफ-स्क्रीन रोमांस ने काफी हेडलाइंस बटोरीं। बात एंगेजमेंट तक पहुंच गई थी लेकिन अचानक सब खत्म हो गया। सलमान का दिल टूटा लेकिन करियर नहीं रुकने दिया।
'करण अर्जुन' में एक्शन अवतार के साथ स्ट्रॉन्ग हीरो बनकर एंट्री की। सलमान-शाहरूख की भाई-भाई की जोड़ी ने काफी रिकॉर्ड तोड़े थे। बॉलीवुड में एक्शन का नया दौर शुरू हो गया था।
सलमान खान के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन सलमान ने हार नहीं मानी।
ऐश्वर्या राय के साथ कंट्रोवर्शियल लव स्टोरी में लव, ब्रेकअप, एब्यूज एलिगेशंस लगे लेकिन फिर भी एक्टर ने और कोई गलती नहीं की और अपने करियर को आगे बढ़ाया।
ब्लैकबक पोचिंग केस का लीगल ड्रामा को लेकर एक्टर की लाइफ में कई ट्रबल्स शुरू हुए कोर्ट के चक्कर, लेकिन फैंस ने साथ नहीं छोड़ा। इसके साथ ही भाईजान की फाइटिंग स्पिरिट चमकी।
'तेरे नाम' ने एक्टर के करियर को नई जिंदगी दी। ट्रेजिक इंटेंस लवर का अवतार दिखाकर मास अपील का धमाका किया। सलमान फिर से टॉप पर आ गए।
'मुझसे शादी करोगी', 'नो एंट्री' की कॉमेडी हिट्स देकर बॉलीवुड में हंसी के फव्वारे छोड़े और बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की। एक्टर ने मल्टीस्टारर कॉमेडी का नया फॉर्मूला सेट किया था।
'वांटेड' ने उस वक्त सबकुछ बदल दिया था। फुल-फ्लेज्ड एक्शन सुपरस्टार का जन्म हुआ और'भाई' कल्चर शुरू हो गया।
'दबंग' और चुलबुल पांडे जैसे किरदार निभाकर आइकॉनिक कैरेक्टर ने कमर्शियल सिनेमा को रीशेप किया। और एक्टर ईद पर एक से एक फिल्में रिलीज करने वाले सुपरस्टार बन गए।
यह वह दौर था जब सलमान खान की सारी फिल्में हिट हो रही थीं।
एक था टाइगर, बॉडीगार्ड, किक के धमाल ने नेशनल से ओवरसीज तक रीच दिलाई और एक्टर के एक्शन-इमोशन ब्लेंड ने करोड़ों कमाए।
कैटरीना कैफ के साथ सालों का अफेयर रूमर चलते रहे और ऑन-ऑफ रोमांस ने हेडलाइंस में रखा।
फिर एक्टर ने जिंदगी में एक नई शुरूआत की बिग बॉस होस्टिंग। बिग बॉस की होस्टिंग कर एक्टर ने टीवी पर अलग एम्पायर खड़ा किया।
'बजरंगी भाईजान' का इमोशनल थीम ने कई दिल जीते और बिना एक्शन के एक्टर ने करोड़ों दिलों पर राज किया।
ट्यूबलाइट जैसे मिक्स्ड रिएक्शंस के झटके भी मिले। स्ट्रॉन्ग ओपनिंग्स के बावजूद क्रिटिसिज्म ने करियर में पहली बड़ी दरार लाई।
बीइंग ह्यूमन के फिलैंथ्रोपी ने एक्टर की इमेज बदली। सच्ची नेकी से पब्लिक परसेप्शन सॉफ्ट हुआ और क्लोद्स बांटकर दिल जीते।
इसके साथ ही टाइगर जिंदा है: फ्रैंचाइजी के पावरहाउस ने एक्शन सुप्रीमेसी को बरकरार रखा।
रेस 3 ने एक्टर के करियर में परेशानियां खड़ी की और फैंस ने सवाल उठाए।
पठान कैमियो ने फैंस को नया धमाका दिया और सिनेमैटिक यूनिवर्स में एंट्री मिली।
और अब 60 की उम्र में 'बैटल ऑफ गलवान' का नया जोखिम भरा चैप्टर एक्टर की जिंदगी में शुरू होने जा रहा है।