Piyush Mishra: हाल ही में पीयूष मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह पर 'चुनिंदा एक्टिविज्म' (selective activism) का आरोप लगाया। नसीरुद्दीन शाह हाल ही में मुंबई के शिवाजी पार्क में 'द कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके से मिले थे, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी।
वीडियो में पीयूष ने नसीरुद्दीन से सवाल किया कि वे झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की घटना पर तो चुप रहे, लेकिन CJP के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। कैप्टन स्मित ने अपने को-पायलट द्वारा चाकू मारे जाने के बावजूद उड़ान के दौरान 174 यात्रियों की जान बचाई थी, जिसके लिए देश ने उनकी तारीफ की थी।
'कृपया स्मित मच्छार की बहादुरी पर भी कमेंट करें'
इसमें मिस्टर स्मित मच्छार ने बहादुरी दिखाई और 180 लोगों की जान बचाई। कृपया इस पर भी कमेंट करें, कैप्टन को बधाई दें, उन्हें अच्छा लगेगा।" पीयूष ने LPU की घटना और झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर नसीरुद्दीन की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने आगे कहा, "दूसरी बात, सर, कृपया लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्रों को भी कोई संदेश दें। वे भी वहां पढ़ते हैं और वहां एक बहुत खतरनाक घटना हुई है।