Piyush Mishra: झारखंड के स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल होंगे पियूष मिश्रा, वीडियो शेयर कर एक्टर्स के सिलेक्टिव रवैये पर भी कसा तंज

Piyush Mishra: दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए छात्र आंदोलन में बॉलीवुड स्टार्स की मौजूदगी और एक्टिवनेस ने हर किसी का ध्यान खींचा था। लेकन झारखंड में हो रहे प्रोटेस्ट में स्टार्स की चुप्पी के बाद हर कोई उन पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं अब एक्टर, सिंगर पियूष मिश्रा ने भी तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

अपडेटेड Aug 06, 2026 पर 10:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पियूष मिश्रा का वीडियो झारखंड के सोशल एक्टिविस्ट और यूट्यूबर अनुराग यादव ने शेयर किया है। वीडियो में एक्टर कहते हैं, मैं मुंबई से पियूष मिश्रा बोल रहा हूं।

Piyush Mishra: झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में धांधली के विरोध में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। देश के कौने-कौने से लोग छात्रों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लेकिन सवाल है कि जंतर-मंतर में हुए छात्र आंदोलन में जिस तरह से बॉलीवुड स्टार्स एक्टिव हुए थे, झारखंड के लिए चुप क्यों हैं। सोशल मीडिया पर स्टार्स को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इस बीच एक्टर, सिंगर पियूष मिश्रा ने मदद का हाथ आगे बढाते हुए और एक्टर्स पर तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

पियूष मिश्रा का वीडियो झारखंड के सोशल एक्टिविस्ट और यूट्यूबर अनुराग यादव ने शेयर किया है। वीडियो में एक्टर कहते हैं, मैं मुंबई से पियूष मिश्रा बोल रहा हूं। बोलते हुए थोड़ी शर्मंदगी भी है कि आपके इस आंदोलन में मुंबई से कोई नहीं बोल रहा है। सभी को शर्म आनी चाहिए। लेकिन मुझे शर्म नहीं है क्योंकि मैं आपका साथ देने आ रहा हूं।

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन बॉम्बे में सब लोग बुरे नहीं है...बहुत अच्छे लोग भी हैं। खैर मेरी तरफ से खाने पीने और मेडिकल, गद्दे, त्रिपाल की जो भी व्यवस्था हो सकती है मैं करूंगा। मेरे आने से कुछ खास असर नहीं हो सकता है पर आपके साथ थोड़ी बातचीत कर सकता हूं। आप का आंदोलन बहुत अच्छा हो रहा है। इसे ऐसे ही आगे बढ़ाते रहीए, गाली गलौज और राजनीति से दूरी बनाए रखिए।


बता दें कि गुरुवार से झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। विपक्ष को इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का अवसर न मिले, इसे लेकर सरकार ने छात्रों के इस आंदोलन को समाप्त करने की कोशिश पूरी की। हालांकि सफलता नहीं मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।