Pooja Bhatt: 'मैं कभी मां नहीं बनना चाहती थी', पूजा भट्ट ने 11 साल की शादी को खत्म करने की वजह का खुलासा किया

Pooja Bhatt: पूजा भट्ट ने खुलासा किया कि उन्होंने मनीष मखीजा के साथ अपनी 11 साल की शादी क्यों खत्म की। उन्होंने कहा कि वह अकेलापन महसूस कर रही थीं, बच्चे नहीं चाहती थीं और खुद को वापस पाना चाहती थीं।

अपडेटेड May 31, 2026 पर 10:51 AM
Story continues below Advertisement
पूजा ने बताया कि कई लोगों ने सोचा कि जब उन्होंने शादी तोड़ने का फैसला किया, तो उनके जीवन में कोई और जरूर रहा होगा।

Pooja Bhatt: पूजा भट्ट ने अपने एक्स हसबैंड मनीष मखीजा के साथ अपने डिवोर्स के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनके अलग होने का कारण न तो कोई विवाद था और न ही कोई दूसरा व्यक्ति, बल्कि रिश्ते में दो लोगों के होने के बावजूद अकेलापन था।

विक्की लालवानी के साथ हाल ही में हुई बातचीत में, पूजा ने मनीष के साथ अपने मैरिड लाइफ को याद किया, जिनसे उनकी मुलाकात उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'पाप' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने अगस्त 2003 में गोवा में शादी की थी और 11 साल से ज्यादा साथ रहने के बाद 2014 में अलग हो गए थे।

पूजा ने बताया कि कई लोगों ने सोचा कि जब उन्होंने शादी तोड़ने का फैसला किया, तो उनके जीवन में कोई और जरूर रहा होगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा, “मेरे कई दोस्तों ने मुझसे पूछा, ‘तुम्हारी शादी को 11 साल हो गए। तुम शादी क्यों तोड़ रही हो? क्या कोई और है?’ जवाब था नहीं। कोई और नहीं था। मैं किसी और के बारे में सोच भी नहीं रही थी।”


एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैंने अपनी शादी इसलिए तोड़ी क्योंकि मुझे उस रिश्ते में अकेलापन महसूस हो रहा था। जब आप किसी के साथ रहते हैं और फिर भी अकेलापन महसूस करते हैं, तो वह रिश्ता, रिश्ता नहीं रह जाता। एक ही छत के नीचे रहते हुए भी आप धीरे-धीरे एक-दूसरे से दूर होते जाते हैं।”

पूजा ने बताया कि उनकी शादी दोस्ती और भरोसे से शुरू हुई थी, लेकिन समय के साथ उन्हें लगा कि वे एक-दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। पूजा ने बताया कि- मैंने उससे कहा था कि हमारा रिश्ता दोस्ती और भरोसे से शुरू हुआ था। मैंने कभी तुम्हारी पीठ पीछे बुराई नहीं देखी और न ही कभी देखूंगी। लेकिन मुझे लगा कि सब खत्म हो गया है। हम एक-दूसरे से बिछड़ गए थे, और कहीं न कहीं, मैं एक स्त्री के रूप में खुद को खो बैठी थी। मैं खुद को वापस पाना चाहती थी। शादी को जारी रखना झूठ होता, और मैं झूठ में नहीं जी सकती।

पूजा ने कहा कि अपनी खुशी की जिम्मेदारी खुद लेना उनके फैसले का मुख्य आधार था। वह अपना पूरा जीवन अपनी अंदरूनी भावनाओं के लिए किसी और को जिम्मेदार ठहराते हुए नहीं बिताना चाहती थीं। मैंने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया था कि मैं अपना बाकी जीवन अपनी unhappiness के लिए किसी और को दोष देते हुए नहीं बिताऊंगी।

अभिनेत्री ने कहा कि अब वह उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं जहां खुद से उनका रिश्ता सबसे ज्यादा मायने रखता है। मैं अपनी जिंदगी की खुद मालिक हूं। मुझे अपने जीवन में कई अच्छे रिश्ते मिले हैं, लेकिन आज मैं सबसे गहरे और पवित्र रिश्ते का आनंद ले रही हूं, वह रिश्ता जो मेरा खुद से है।

पूजा ने यह भी कहा कि वह प्यार के लिए तैयार हैं, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश नहीं कर रही हैं जो उनके जीवन को पूरा कर दे। उन्होंने कहा- मैं संतुष्ट हूं। मैं रिश्ते के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं किसी समाधान की तलाश नहीं कर रही हूं। मैं सच्चे अर्थों में एक साथी की तलाश कर रही हूं। अगर कोई मिल जाए तो बहुत अच्छा। अगर नहीं भी मिले तो भी जिंदगी अच्छी है।

पूजा ने यह भी बताया कि मदरहुड को लेकर उनकी भावनाओं ने उन्हें यह समझने में मदद की कि उनकी शादी उनके लिए सही नहीं थी। उन्होंने कहा, “मेरी शादी के न चलने का एक कारण यह भी था कि मैं बच्चे नहीं चाहती थी। मुझे बच्चे बहुत प्यारे हैं, लेकिन मां बनने की इच्छा कभी नहीं हुई। मैं तीस की उम्र तक काम करती रही और बहुत कुछ करना चाहती थी। लेकिन मां बनने का एहसास बिल्कुल नहीं था। मैंने अपने शरीर और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी।

पूजा के अनुसार, बच्चे न होने से उन्हें और मनीष दोनों को अपनी इच्छाओं के बारे में ईमानदारी से सोचने में आसानी हुई। उन्होंने आगे कहा, “सौभाग्य से, हमारे बच्चे नहीं थे, इसलिए हम ईमानदारी से सोच सके कि हमारे लिए क्या सही है।” पूजा भट्ट कहती हैं कि तलाक के बाद मनीष मखीजा से दोस्ती फीकी पड़ गई।

शादी खत्म होने के बाद भी, शुरुआत में उन्हें लगा कि उन्होंने और मनीष ने अपनी दोस्ती बरकरार रखी है। उन्होंने बताया, “शादी खत्म होने के बाद भी हम दोस्त बने रहे क्योंकि मुझे विश्वास था कि हमारे बीच आपसी सम्मान था।” हालांकि, समय के साथ यह रिश्ता बदल गया।

साथ ही यह भी कहा कि मनीष और मैं अब बात नहीं करते। बहुत लंबे समय से हमारी बात नहीं हुई है। एक समय था जब मुझे सच में लगता था कि हम दोस्त हैं। फिर लॉकडाउन हुआ, और मुझे लगता है कि इसने लोगों को कई तरह से बदल दिया। हमने मास्क पहन लिए, लेकिन कुछ मास्क उतर भी गए।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी दोस्ती थी, या कम से कम मुझे ऐसा लगता था। लेकिन अगर दोस्ती मुश्किल समय में टिक नहीं सकती, तो शायद वह दोस्ती थी ही नहीं। वह समय की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी।” अब उनके बीच दूरी होने के बावजूद, पूजा ने कहा कि उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है। मैं सच में उनके लिए शुभकामनाएं देती हूं। मेरे मन में कोई द्वेष या नाराजगी नहीं है। मैं आगे बढ़ चुकी हूं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।