Fauzi Release Date Announced: 'फौजी' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, शाहरुख खान कि 'किंग' के साथ टला महाक्लैश

Fauzi Release Date Announced: प्रभास स्टारर फौजी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फाइनली मेकर्स ने फिल्म का रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

अपडेटेड Jul 16, 2026 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिल्म मेकर्स ने 'फौजी' की रिलीज डेट दिसंबर की शुरुआत में रखकर 'सालार' बनाम 'डंकी' जैसी टक्कर से बाल-बाल बचा लिया है।

Fauzi Release Date Announced: माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी 'फौजी' इस साल की सबसे मोस्टअवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी और टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत 'फौजी' इस साल की सबसे इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जिसमें प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है और यह आने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। अब इस उत्साह को और बढ़ाते हुए प्रभास ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है और साथ ही इसकी रिलीज डेट 3 दिसंबर 2026 का ऐलान भी कर दिया है।

प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक दमदार पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में वह खून से लथपथ हालत में एक चट्टान पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके चारों ओर लाशें बिखरी हुई हैं और उनके हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। पोस्टर पर लिखा है, "A Battalion Who Fights Alone" (एक बटालियन जो अकेले लड़ती है), जो फिल्म की दमदार दुनिया की एक झलक देता है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा- "अज्ञातपर्व खत्म होता है। Fauzi 3 दिसंबर 2026 को।"


'फौजी' के साथ प्रभास 'बाहुबली' के बाद एक बार फिर बड़े पीरियड ड्रामा में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को भावनाओं से भरपूर और शानदार विजुअल्स वाला सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। माइथ्री मूवी मेकर्स की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म मानी जा रही 'फौजी' प्रभास, पुष्पा के मेकर्स माइथ्री मूवी मेकर्स और 'सीता रामम' के निर्देशक हनु राघवपुड़ी को एक साथ लेकर आई है। इस खास सहयोग को भारतीय सिनेमा में "यूनियन ऑफ जनरेशन" कहा जा रहा है।

'फौजी' का निर्देशन हनु राघवपुड़ी ने किया है। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है, जबकि इसे टी-सीरीज़ फिल्म्स प्रस्तुत कर रही है। फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी, वाई. रवि शंकर और भूषण कुमार हैं। 'फौजी' 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म मेकर्स ने 'फौजी' की रिलीज डेट दिसंबर की शुरुआत में रखकर 'सालार' बनाम 'डंकी' जैसी टक्कर से बाल-बाल बचा लिया है। पहले ही यह घोषणा हो चुकी है कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' — जिसमें शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अन्य कलाकार शामिल हैं — 24 दिसंबर को रिलीज होगी। इससे हिंदी में रिलीज हो रही 'फौजी' को भी कुछ समय मिल जाएगा। 2023 में 'सालार' और 'डंकी' भारत की 'बार्बेनहाइमर' (बार्बी और ओपेनहाइमर) बन गई थीं, क्योंकि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आपस में टकराई थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।