Get App

Prajakta Koli ने भरी नई उड़ान, 'मिसमैच्ड' के बाद अब अपनी ही किताब 'टू गुड टू बी ट्रू' के नेटफ्लिक्स अडैप्टेशन के लिए तैयार!

Prajakta Koli: अभिनेत्री और लेखिका प्राजक्ता कोली ने अपनी पहली किताब 'Too Good To Be True' के संभावित नेटफ्लिक्स अडैप्टेशन पर उत्साह जताते हुए कहा कि वह इसे स्क्रीन पर देखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 12, 2026 पर 8:51 AM
Prajakta Koli ने भरी नई उड़ान, 'मिसमैच्ड' के बाद अब अपनी ही किताब 'टू गुड टू बी ट्रू' के नेटफ्लिक्स अडैप्टेशन के लिए तैयार!

कंटेंट क्रिएटर से अभिनेत्री बनीं प्राजक्ता कोली (MostlySane) इन दिनों सफलता के एक नए शिखर पर हैं। अपनी पहली किताब 'टू गुड टू बी ट्रू' (Too Good To Be True) की शानदार कामयाबी के बाद अब चर्चा है कि इस कहानी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज या फिल्म के रूप में ढाला जा सकता है। एक विशेष साक्षात्कार में प्राजक्ता ने इस संभावना पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "अगर ऐसा होता है, तो मुझे 100% खुशी होगी।"

रोमांस और बॉलीवुड का गहरा प्रभाव

प्राजक्ता ने हमेशा खुलकर स्वीकार किया है कि उनकी कहानियों की जड़ें रोमांस में बसी हैं। उनके लिए रोमांस केवल एक जॉनर (Genre) नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है। उन्होंने बताया कि बड़े होने के दौरान शाहरुख खान, आमिर खान, काजोल और जूही चावला जैसे सितारों की फिल्मों ने उनके भीतर प्यार और रोमांस की समझ विकसित की। उनका मानना है कि आज भी दर्शक दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानियों के लिए तरस रहे हैं, लेकिन इंडस्ट्री में ऐसी कहानियों की कमी है।

ऑडियोबुक और लेखन का सफर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें