Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' की कहानी लीक कर दी थी, 10% चाहती थीं मुनाफा, प्रणय रेड्डी वांगा ने उनके फिल्म छोड़ने की असली वजह बताई

Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी ने कहा कि वे दीपिका की फीस बढ़ाने को भी तैयार थे। लेकिन चीजें उलझती गईं।

अपडेटेड Aug 21, 2026 पर 11:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रणय ने अब कन्फर्म किया है कि फीस, शेड्यूलिंग और दूसरी वजहों से दीपिका को प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। प्रणय ने NTV तेलुगु को बताया, "वजह वही है जो पहले बताई गई थी।

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और 'स्पिरिट' से जुड़ा विवाद: 'स्पिरिट' के प्रोड्यूसर और संदीप रेड्डी वांगा के भाई, प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने पर बात की है। दीपिका का फिल्म छोड़ना काफी विवादों में रहा क्योंकि इस फैसले को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी थीं। इससे भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सैलरी में बराबरी और काम के घंटों को लेकर भी बहस छिड़ गई।

'दीपिका सैलरी से खुश नहीं थीं, संदीप ने उन्हें जाने दिया'

प्रणय ने अब कन्फर्म किया है कि फीस, शेड्यूलिंग और दूसरी वजहों से दीपिका को प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। प्रणय ने NTV तेलुगु को बताया, "वजह वही है जो पहले बताई गई थी। एक तो फीस थी, दूसरी टाइमिंग। इसके अलावा कुछ और वजहें भी थीं। मुझे अभी ठीक से याद नहीं है, लेकिन कई बातें थीं। यह संदीप का फैसला था।"


‘दीपिका फिल्म के मुनाफे का 10 परसेंट चाहती थीं’

उन्होंने दावा किया कि संदीप दीपिका को कास्ट करना चाहते थे और डेढ़ साल से उनके संपर्क में थे। हालांकि, "उन्होंने फिल्म के मुनाफे का 10 परसेंट मांगा। इसके बाद बात बिगड़ गई। देखिए, वह कुछ भी मांग सकती हैं। अगर हम देना चाहें तो दे सकते हैं। लेकिन हमारे लिए बजट (इकॉनॉमिक्स) भी सही बैठना चाहिए। हमें लगा कि यह मुमकिन नहीं हो पा रहा है। इसलिए हमने दूसरे ऑप्शन के बारे में सोचा।"

‘दीपिका ने स्पिरिट की कहानी लीक की’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया, "जब हमने दूसरे ऑप्शन तलाशने शुरू किए, तो उन्होंने सब कुछ लीक करना शुरू कर दिया... हमने उनसे कहानी और किरदार के बारे में बात की थी। अंदर की बातें बाहर नहीं आनी चाहिए, लेकिन उन्होंने सब कुछ लीक कर दिया। इसीलिए हम परेशान हैं।" प्रणय ने कहा कि वे दीपिका को 5-6 करोड़ रुपये ज़्यादा देने को तैयार थे; हालांकि, फिल्म का कुल बजट एक्ट्रेस के लिए एक मुद्दा बन गया।

तृप्ति डिमरी को लिया गया, स्पिरिट की रिलीज डेट

दीपिका ने अभी तक इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, दीपिका के हटने के बाद, प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया। तृप्ति ने पहले संदीप के साथ 'एनिमल' में काम किया है, जिससे वह काफी मशहूर हो गईं। 'स्पिरिट' 5 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।