Pranit More: '370 की बिरयानी खिलाई है, वसूल तो करूंगा', घटिया जोक्स पर हंसने पर प्रणित मोरे हो रहे ट्रोल

Pranit More: हाल में ही प्रणित मोरे के स्टैंडप कॉमेडी शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर लोगों गुस्से से लाल हो गए। खासकर महिलाएं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कॉमेडियन ने कहा कि लाइव क्राउडवर्क में अक्सर रियल टाइमिंग में प्रतिक्रिया देना शामिल होता है, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। मैं फीडबैक को गंभीरता से लेता हूं और भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने में अधिक सावधानी बरतूंगा।

Pranit More: कॉमेडियन और बिग बॉस 19 के स्टार प्रणित मोरे को हाल ही में अपने स्टैंड-अप कॉमेडी वीडियो को लेकर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने दर्शकों के साथ कॉमेडी की थी। आलोचना के बाद, मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने शो के दौरान एक दर्शक द्वारा महिलाओं के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी पर आपत्ति न जताने के लिए खेद व्यक्त किया है।

विवादित वीडियो में, कॉमेडियन एक दर्शक के डेट के किस्से पर हंसते हुए नजर आए। हिमांशु जांगरा नाम के उस दर्शक ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाजार गए थे और उनसे पूछा कि वह क्या खाना पसंद करेंगी। उन्होंने बताया कि आखिर में दोनों ने चिकन बिरयानी खाई, जिसकी कीमत करीब 360-370 रुपये थी।

उन्होंने आगे बताया कि थोड़ी देर बाद लड़की ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि उनके 370 रुपये खर्च हो गए हैं और वह इसे "वसूल" तो करके रहेंगे। प्रणित इस बात पर हंसे और बोले, "गुड़गांव का एकदम सटीक कंटेंट।" इसी बीच, हिमांशु जांगरा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माफी जारी की है।


कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए माफी मांगी। उन्होंने अपने बयान की शुरुआत में कहा, "मैंने हाल ही में एक क्राउडवर्क क्लिप को लेकर आ रही ट्रोलिंग देखी है। दर्शकों में से एक के कमेंट मेरे विचारों को नहीं दिखाता हैं। अब सोचता हूं तो लगता है कि मुझे हंसने और आगे बढ़ने की बजाय उस कमेंट का विरोध करना चाहिए था। यह मेरी ओर से एक गलती थी।"

कॉमेडियन ने कहा कि लाइव क्राउडवर्क में अक्सर रियल टाइमिंग में प्रतिक्रिया देना शामिल होता है, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। मैं फीडबैक को गंभीरता से लेता हूं और भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने में अधिक सावधानी बरतूंगा। वायरल क्लिप पर चिंता जताने वालों को धन्यवाद देते हुए प्रणित ने बताया कि उन्होंने वीडियो हटा दिया है। उन्होंने कहा, "हमने वीडियो को अपने सभी प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया है, क्योंकि मैं उन विचारों को बढ़ावा या सामान्य नहीं बनाना चाहता।"

उन्होंने अपने मैसेज के आखिर में लिखा- "मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने सम्मानपूर्वक अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं और इस अनुभव से सीख लूंगा। मैं भी इंसान हूं और दूसरों की तरह लगातार सीखता रहता हूं। जब मैं कुछ गलत करता हूं तो मुझे टोका जाना मुझे छोटा नहीं बनाता बल्कि मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है। मैं स्वीकार करता हूं कि मैं इसे बेहतर तरीके से संभाल सकता था और भविष्य में मैं इस बात का अधिक ध्यान रखूंगा कि अनजाने में भी ऐसे विचारों का समर्थन या उन्हें सामान्य न बनाऊं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।