Pranit More Controversy: '370 की बिरयानी' कॉन्ट्रोवर्सी के बाद प्रणित मोरे ने अकाउंट किया डिएक्टिवेट, रश्मि देसाई से लेकर इन स्टार्स ने लगाई क्लास

Pranit More Controversy: '370 की बिरयानी' पर बढ़ती कॉन्ट्रोवर्सी देख प्रणित मोरे ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ माफी मांगे के बाद भी कॉमेडियन को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई स्टार्स ने भी उनकी कड़ी आलोचना की है।

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 10:27 AM
रश्मि देसाई ने कहा कि प्रणीत मोरे रियल आर्टिस्ट नहीं हैं, और ये सब चीजें उन लोगों की इमेज खराब करती है, जो असल में कलाकार हैं।

Pranit More Controversy: कॉमेडियन प्रणीत मोरे के स्टैंड-अप शो के 'क्राउड-वर्क' सेगमेंट का एक वीडियो हाल ही में ऑनलाइन काफी विवाद का कारण बना, जब दर्शकों में से एक व्यक्ति की कही बात वायरल हो गई। बातचीत के दौरान, 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने एक डेट का ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपये खर्च किए और कहा कि इस खर्च के बदले उन्हें कुछ मिलना चाहिए था। इस कमेंट की सोशल मीडिया यूज़र्स ने कड़ी आलोचना की। जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, जांगड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डीएक्टिवेट कर दिए। मोरे ने भी इस प्रतिक्रिया पर बात की। उन्होंने क्लिप शेयर करने के लिए माफ़ी मांगी और साफ़ किया कि दर्शक की राय उनकी अपनी राय से मेल नहीं खाती थी। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और प्रणीत मोरे की आलोचना की।

खुशबू पटानी

दिशा की बहन खुशबू अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने प्रणित मोरे के विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने स्टैंड-अप के कुछ हिस्सों को अपलोड किया और हिमांशु द्वारा की गई आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों पर अपनी राय पेश की। वीडियो में, उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, "ये वीडियो अब तक आप सब ने देख ली होगी। आगे बढ़ते हैं... वह यह कहने की कोशिश कर रहा है कि अजीब लगेगा कि पहले दिन ही बिरयानी खिलाने लाया है और पहले ही दिन सेक्स मांग रहा है। लड़की को एक अंधेरे से पार्क में लेके गया ताकि उसके साथ कुछ शारीरिक गतिविधि की जा सके। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 'हम दोस्त हैं' सिर्फ बात के लिए बोला जाता है असलियत में इसके कोई माने नहीं होते हैं ना...।


सुतापा सिकदर

बुधवार को सुतापा सिकदर ने भारत में रेप के मामलों से जुड़े डेटा और आंकड़ों के साथ प्रणित मोरे की माफ़ी का स्क्रीनशॉट रीपोस्ट किया। अपने कैप्शन में उन्होंने ऐसी स्थितियों में बार-बार माफ़ करने की बात पर सवाल उठाया और लिखा, "क्या महिलाओं को माफ़ कर देना चाहिए? हमेशा? क्यों?" अपने कैप्शन में उन्होंने मोरे की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा, "माफ़ी?? दर्शकों में मौजूद और भी खराब सोच वाले लोगों से और हंसी-ठहाके बटोरने के लिए जोकर की तरह हरकतें करने के बाद माफ़ी? हम आपकी माफ़ी स्वीकार नहीं करते। अगर हम ऐसा करते हैं, तो कुछ भी नहीं बदलेगा!

एल्विश यादव

एल्विश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “₹370 की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज़ कर दी। एक आदमी को लगा सहमति का एमआरपी होता है। एक कॉमेडियन को लगा हर असहज चुप्पी को लाफ्टर ट्रैक से बचाया जा सकता है। बिरयानी तो दम पे बनी थी, विवाद अहंकार पे।'' रेप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए प्रणित की क्लिप और हिमांशु के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया हो रही है।

कुशा कपिला

कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो की एक सीरीज भी साझा की, जिसमें तर्क दिया गया कि कमेंट करने वाले व्यक्ति के साथ जवाबदेही समाप्त नहीं होती है। उन्होंने कहा, "लेकिन जो मेरे दर्शकों के व्यूज हैं, वो सिर्फ व्यूज नहीं हैं? हो सकते हैं अगर आप उसको क्लिप करके उसकी रील डालेंगे। हमारे बराबर एडिटर ने काम किया है, उस पर ये सोचा गया है कि उसको 90 सेकंड की क्लिप कैसे बनाई जाए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।