Get App

Pranit More: 'शवों के साथ करते थे ये गंदा काम...', बिरयानी के बाद नए वीडियो पर फिर घिरे प्रणित मोरे

Pranit More: मेडिकल स्टूडेंट्स का मेल डेड बॉडी को दिए गए एक गंदे बयान के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दर्शकों का जमकर गुस्सा फूट रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 6:00 PM
Pranit More: 'शवों के साथ करते थे ये गंदा काम...', बिरयानी के बाद नए वीडियो पर फिर घिरे प्रणित मोरे
खुद को MBBS की फ़ाइनल ईयर की छात्रा बताने वाली सेजल पवार नाम की इस दर्शक ने बातचीत के दौरान कहा कि मेडिकल छात्र कभी-कभी पुरुषों के शवों का मज़ाक उड़ाते थे।

Pranit More: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में एक दर्शक की ओर से महिलाओं के प्रति घटिया कमेंट करने पर आलोचना हुई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद, बिग बॉस सीज़न 19 के फाइनलिस्ट के एक और शो में एक दर्शक की बेवकूफी पूर्ण कमेंट के चलते विवादों में घिर गए हैं।

खुद को MBBS की फ़ाइनल ईयर की छात्रा बताने वाली सेजल पवार नाम की इस दर्शक ने बातचीत के दौरान कहा कि मेडिकल छात्र कभी-कभी पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मज़ाक उड़ाते थे। इन कमेंट का सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है।

यह विवाद 23 साल के हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ़ हुई आलोचना के बाद शुरू हुआ। उन्हें ऑनलाइन तब आलोचना का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने कहा कि उन्होंने एक डेट पर चिकन बिरयानी पर 370 खर्च किए और उस खर्च पर "रिटर्न" की उम्मीद की बात कही।

सोशल मीडिया पर दोनों लोगों के कमेंट की कड़ी आलोचना हुई है। पवार के इंस्टाग्राम बायो से पता चलता है कि वह मुंबई के किंग एडवर्ड मेडिकल कॉलेज से जुड़ी हुई हैं। यह एक सरकारी मेडिकल कॉलेज है, जिसे आधिकारिक तौर पर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ़ ग्रेटर मुंबई (MCGM) से फ़ंडिंग मिलती है और वही इसे चलाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें