Get App

Anupama Spoiler: 'मैं लूजर हूं...' कहकर प्रेम ने तोड़ा अनुपमा से नाता, क्या बिखर जाएगा अनु का हर सपना?

Anupama Spoiler: सीरियल 'अनुपमा' में प्रेम ने अपने टूटे सपनों का जिम्मेदार अनुपमा को ठहराते हुए खुद को 'लूजर' बताया और उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। जहां परिवार और प्रेरणा ने भी अनु का साथ छोड़ दिया है, वहीं राही अब प्रेम की हिम्मत बनकर खड़ी है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 2:51 PM
Anupama Spoiler: 'मैं लूजर हूं...' कहकर प्रेम ने तोड़ा अनुपमा से नाता, क्या बिखर जाएगा अनु का हर सपना?
अनुपमा की जिंदगी में आया नया मोड़

टीवी सीरियल 'अनुपमा' की कहानी इन दिनों एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। शो के ताजा घटनाक्रम ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है। जिस प्रेम को अनुपमा ने अपने बेटे की तरह स्नेह दिया और जिसके सपनों को अपना माना, उसी प्रेम ने अब अनुपमा का साथ छोड़ दिया है। केवल साथ ही नहीं छोड़ा, बल्कि खुद को 'लूजर' बताते हुए अपनी बर्बादी का ज़िम्मेदार भी अनुपमा को ही ठहरा दिया है।

टूटे सपने और भावनाओं का सैलाब

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि प्रेम का अपने रेस्टोरेंट को लेकर जो सपना था, वह चकनाचूर हो गया है। प्रेम ने भारी मन से अनुपमा को अपने रेस्टोरेंट में बुलाया। जहा खुशिया होनी चाहिए थीं, वहां सन्नाटा पसरा था। प्रेम ने बेहद भावुक होकर कहा कि आज उसके जीवन का सबसे बड़ा दिन होना चाहिए था, लेकिन वह अकेला खड़ा है। उसने रोते हुए खुद को एक 'हारा हुआ इंसान' घोषित कर दिया।

प्रेम का सबसे बड़ा आरोप यह था कि अनुपमा की 'सच्चाई' और 'आदर्शों' की वजह से उसका करियर बर्बाद हो गया। उसने अनु से सवाल किया कि जब वह उसे अपनी भगवान मानता था, तो अनु ने उसके हक में एक छोटा सा झूठ क्यों नहीं बोला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें