भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी मंगेतर और एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में आकृति ने बिना किसी का नाम लिए "धोखा" मिलने का जिक्र किया है। वहीं इस पोस्ट के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। वहीं इस पोस्ट के कुछ समय बाद आकृति ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ये स्टोरी हटा दी, लेकिन तब तक उसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर तेजी से फैल चुका था। आकृति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
आकृति अग्रवाल की इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करने के बाद इसे ये पोस्ट डिलीट कर दी। पोस्ट में लिखा था, "मेरे साथ कई बार धोखा हुआ, फिर भी मैंने कभी कुछ नहीं कहा। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि सगाई जैसा बड़ा कदम उठाने के बाद भी ऐसा हो सकता है। जो भी बातें सामने आ रही हैं, वे सच हैं। सोशल मीडिया पर उनके बारे में जो कुछ भी दिख रहा है, वह पूरी तरह सच है।" आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहीं भी पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिया।
वहीं उनकी सगाई और पोस्ट के समय को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पोस्ट को सीधे क्रिकेटर से जोड़कर देखा। स्टोरी का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने के कुछ ही समय बाद आकृति ने उसे हटा दिया, जिसके बाद पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच और भी ज्यादा चर्चाएं शुरू हो गईं। खबरों के मुताबिक, कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने 8 मार्च 2026 को सगाई की थी। दोनों पहली बार 2025 में गणेश चतुर्थी के मौके पर साथ नजर आए थे, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। अब तक न तो पृथ्वी शॉ और न ही आकृति अग्रवाल ने अपने रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को कभी भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों में गिना जाता था। उन्होंने भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक भी लगाया था। वहीं शुरुआती सफलता के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ सका। पिछले कुछ वर्षों में पृथ्वी शॉ का करियर लगातार उतार-चढ़ाव से गुजरा है। खराब फॉर्म, फिटनेस और अनुशासन को लेकर उठे सवालों ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया।
नए सिरे से शुरुआत करने के इरादे से उन्होंने 2025-26 के घरेलू सीजन से पहले मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम का रुख किया। वहीं, आईपीएल 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा जरूर रहे, लेकिन पूरे सीजन के दौरान उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिल सके।