Priyadarshan: फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि वह 'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट नहीं करेंगे, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर ने अब प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उन्होंने बार-बार उनका अपमान किया है। प्रियदर्शन ने यह भी दावा किया कि अगर वह इस फिल्म को डायरेक्ट करते, तो 'हेरा फेरी 3' को भारत की सबसे बड़ी फिल्म फ्रैंचाइज़ी में से एक बना सकते थे।
