Get App

प्रियंका चोपड़ा से लेकर फरहान अख्तर तक... ऐक्टर्स के साथ कमाल के सिंगर भी हैं ये बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड फिल्मों को दुनियाभर में पंसद किया जाता है। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार है, जो एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी उतने ही माहिर हैं। इन कलाकारों की सिगिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री में इन कलाकारों के बारे में, इस लिस्ट में कौन-कौन है

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 17:24
प्रियंका चोपड़ा से लेकर फरहान अख्तर तक... ऐक्टर्स के साथ कमाल के सिंगर भी हैं ये बॉलीवुड सितारे

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी अपनी खास पहचान बनाई है। 'इन माई सिटी', 'एक्सोटिक' और 'दिल धड़कने दो' जैसे गानों में एक्ट्रेस की आवाज को काफी पसंद किया गया। (Photo: Priyanka Instagram)

आलिया भट्ट: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी अपनी खास पहचान बनाई है। 'समझावन अनप्लग्ड' और 'इक कुड़ी' जैसे गानों में उनकी आवज को काफी पसंद किया गया। (Photo: Alia Instagram)

अपारशक्ति खुराना: अपारशक्ति खुराना बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ शानदार सिंगर भी है। अपारशक्ति "कुड़िये नी" और "जरूर" गानों में दिल को छूने वाली उनकी सिंगिंग स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया। (Photo: Aparshakti Instagram)

 श्रद्धा कपूर: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने "गलियां (अनप्लग्ड)" और "सब तेरा" जैसे गानों को फैंस ने काफी पसंद किया। एक्ट्रेस ने अपनी सुरीली आवाज से हर किसी का दिल जीत लिया। (Photo: shraddha Instagram)

फरहान अख्तर: फरहान अख्तर बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड स्टार हैं। फरहान एक्टिंग और डायरेक्शन के साथ-साथ एक शानदार सिंगर भी हैं। ‘रॉक ऑन!!’ और ‘सेनोरिटा’ जैसे गानों में उनकी दमदार आवाज और एनर्जी ने उन्हें म्यूजिक स्टेज पर भी खास पहचान दिलाई है। (Photo: Farhan Instagram)

वेदांग रैना: 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाले वेदांग रैना ने एक्टिंग के साथ-साथ कमाल के सिंगर है। 'जिगरा' और 'फूलों का तारों का' जैसे गानों में उनकी आवाज को काफी पसंद किया गया। (Photo: Vedang Instagram)

परिणीति चोपड़ा: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सिंगिंग के लिए जानी जाती है। परिणीति चोपड़ा के 'माना के हम यार नहीं' और 'तेरी मिट्टी' (फीमेल वर्जन) गानों को फैंस ने काफी पसंद किया। (Photo: parineeti Instagram)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें