Karwa Chauth 2026: बिंदी...मेहंदी से लेकर लाल चुनरी तक, 16 श्रृंगार कर प्रियंका चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, देखें फोटो

Karwa Chauth 2026: हर साल की तरह की इस बार भी देसी गर्ल ने करवा चौथ धूम धाम से निक जोनस के साथ सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है।

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 11:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट में अभिनेत्री ने अपनी मेहंदी की एक करीबी झलक दिखाई और एक ऐसी पारंपरिक विधि के बारे में पूछा, जिससे मेहंदी का रंग गहरा होने में मदद मिलती है।

Karwa Chauth 2026: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास हमेशा की तरह इस साल भी करवा चौथ का त्योहार मनाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी हथेलियों पर लगाई गई करवा चौथ स्पेशल मेहंदी की एक झलक साझा की है। वहीं लाल जोड़े में सजी करवा चौथ मनाती दिख रही हैं।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका ने अपनी हथेली की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लगी मेहंदी के डिजाइन में उनके पति निक जोनास का नाम शामिल है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- "पिया के नाम की... करवा चौथ मनाने वाले सभी लोगों को करवा चौथ की शुभकामनाएं।" दूसरी तस्वीर में वह करवा चौथ थाली और निक के साथ दिख रही हैं। लाल सूट में एक्टेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट में अभिनेत्री ने अपनी मेहंदी की एक करीबी झलक दिखाई और एक ऐसी पारंपरिक विधि के बारे में पूछा, जिससे मेहंदी का रंग गहरा होने में मदद मिलती है। उन्होंने लिखा- "सवाल यह है कि क्या 'चाशनी' काम करेगी? जो जानते हैं, वे समझ गए होंगे।"


जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'चाशनी' का मतलब चीनी की चाशनी से है। इसे पारंपरिक रूप से सूखी हुई मेहंदी पर लगाया जाता है, ताकि मेहंदी का पेस्ट नम रहे और उसका रंग और भी गहरा हो सके। मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए अक्सर इस तरीके का इस्तेमाल किया जाता है।

अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी करने वालीं प्रियंका अक्सर विदेशों में भी अपनी परंपराओं को जीवित रखने की कोशिश करती नजर आती हैं। वह यह भी सुनिश्चित करती हैं कि उनकी बेटी मालती मैरी भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़ी रहे।

इससे पहले अभिनेत्री ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर परिवार द्वारा मनाए गए दशहरा उत्सव की एक झलक साझा की थी। इस उत्सव में पूजा, शिवलिंग अभिषेक और हवन के साथ-साथ कन्या पूजन भी शामिल था। इस दौरान निक को मालती के पैर धोते हुए देखा गया। मालती ने आइवरी (हल्के सफेद) रंग के कपड़े पहने थे और एक लाल दुपट्टा ओढ़ा हुआ था, जिस पर "जय माता दी" लिखा था।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पुराने वीडियो में अभिनेत्री को मालती को दुर्गा सप्तशती का एक श्लोक सिखाते हुए देखा गया था। जब उनकी मां श्लोक बोलकर बता रही थीं तो नन्ही मालती ने भी संस्कृत के उस श्लोक "सर्व मंगल मांगल्ये..." को दोहराने की कोशिश की।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।