Priyanka Chopra Net Worth: प्रियंका चोपड़ा का काम और नेट वर्थ लगातार बढ़ रही हैं। 44 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस राजामौली की नई फिल्म 'वाराणसी' में काम कर रही हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने 30 करोड़ रुपए लिए हैं। इसी के साथ वह हाईएस्ट पेड इंडियन एक्ट्रेस बन गई है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल ज़िंदगी में लगातार कामयाबी हासिल कर रही हैं। चाहे हॉलीवुड में अलग-अलग तरह के रोल करके सुर्खियां बटोरना हो, बॉलीवुड पर राज करना हो या अपनी उपलब्धियों से दुनिया में नाम कमाना हो, उन्होंने बेमिसाल तरक्की की है। यह एक्ट्रेस युवा लड़कियों के लिए आत्मविश्वास और करिश्मा सीखने की एक मिसाल बन गई हैं।
'सेलिब्रिटी नेट वर्थ' के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक के तौर पर अपनी जगह मजबूती से बनाए हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 650 करोड़ रुपए है, लेकिन उनकी कमाई के जरिया सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं हैं। उनकी दौलत अमेरिका और भारत में उनकी फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन वेंचर्स और स्मार्ट स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट से आती है, जो उनकी बिजनेस समझ को दिखाते हैं।
एनोमली हेयरकेयर (Anomaly Haircare)- 2021 में लॉन्च हुआ यह उनका सबसे सफल किफायती हेयरकेयर ब्रांड है, जो रीसाइकिल प्लास्टिक से बनी पैकेजिंग के लिए लोगों के बीच पॉपुलर है। इसने ग्लोबल लेवल पर सक्सेस हासिल की है। इस ब्रांड को रिलायंस ने अपने अंडर ले लिया है। लेकिन इसके बाद भी प्रियंका इसकी क्रिएटिव डायरेक्टर बनी रहेंगी।
पर्पल पेबल पिक्चर्स (Purple Pebble Pictures)- यह एक्ट्रेस की खुद की प्रोडक्शन कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2015 में की गई थी। यह मुख्य रूप से दक्षिण एशियाई औरसीजनल सिनेमा (जैसे 'वेंटिलेटर' और 'पानी') को आगे बढ़ाती है।
प्रियंका चोपड़ा के आने वाले प्रोजेक्ट्स
प्रियंका चोपड़ा का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा है और उनके पास कई अहम प्रोजेक्ट्स हैं। जजमेंट डे- हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, प्रियंका अपनी अगली फ़िल्म 'जजमेंट डे' (निर्देशक निकोलस स्टोलर) में विल फेरेल, ज़ैक एफ्रॉन, रेजिना हॉल, जिमी टैट्रो, बिली आइचनर और अन्य कलाकारों के साथ काम करेंगी। यह फिल्म एक टीवी कोर्टरूम में बंधक बनाए जाने की घटना पर आधारित है।
वाराणसी- लंबे इंतज़ार के बाद प्रियंका, एस.एस. राजामौली की फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग कर रही अभिनेत्री ने भारत आने-जाने के बारे में कई अपडेट्स साझा करते हुए इस बात की पुष्टि की है।
कृष 4- टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक प्रियंका ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' में अपनी पुरानी भूमिका को फिर से निभाकर पुरानी यादें ताजा करेंगी। फिल्म के लिए एक्टर और फैंस दोनों एक्साइटेड हैं।