Get App

Priyanka Chopra Net Worth: बेस्ट एक्ट्रेस के साथ-साथ बेहतरीन बिजनेस वुमन भी हैं 'देसी गर्ल', जानें कितनी है नेटवर्थ

Priyanka Chopra Net Worth: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक्टिंग के दम पर ऊंचाईयां छूने वाली देसी गर्ल अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस बिजनेस वर्ल्ड में भी नाम कमा रही हैं। नजर डालते हैं प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ पर...

Manushri Bajpaiअपडेटेड Jul 17, 2026 पर 3:17 PM
Priyanka Chopra Net Worth: बेस्ट एक्ट्रेस के साथ-साथ बेहतरीन बिजनेस वुमन भी हैं 'देसी गर्ल', जानें कितनी है नेटवर्थ
प्रियंका चोपड़ा की इनकम विज्ञापन, हेयर ब्रांड, रियलस्टेट से भी होती है। देसी गर्ल सिर्फ सक्सेस एक्ट्रेस ही नहीं, एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं।

Priyanka Chopra Net Worth: प्रियंका चोपड़ा का काम और नेट वर्थ लगातार बढ़ रही हैं। 44 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस राजामौली की नई फिल्म 'वाराणसी' में काम कर रही हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने 30 करोड़ रुपए लिए हैं। इसी के साथ वह हाईएस्ट पेड इंडियन एक्ट्रेस बन गई है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल ज़िंदगी में लगातार कामयाबी हासिल कर रही हैं। चाहे हॉलीवुड में अलग-अलग तरह के रोल करके सुर्खियां बटोरना हो, बॉलीवुड पर राज करना हो या अपनी उपलब्धियों से दुनिया में नाम कमाना हो, उन्होंने बेमिसाल तरक्की की है। यह एक्ट्रेस युवा लड़कियों के लिए आत्मविश्वास और करिश्मा सीखने की एक मिसाल बन गई हैं।

लेकिन प्रियंका की कामयाबी सिर्फ काम तक ही सीमित नहीं है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाता है कि कैसे वह दुनिया भर में अपने काम और अपनी बेटी मालती की मां और निक जोनस की प्यारी पत्नी होने की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठा रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें