Get App

Priyanka Chopra कर सकती हैं कल्की 2 में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस, जानें Kalki 2898 AD के सीक्वल को लेकर क्या है ताजा अपडेट

Priyanka Chopra फिलहाल एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में व्यस्त चल रही हैं। लेकिन हमारी देसी गर्ल का नाम एक और फिल्म को लेकर सुर्खियों है। ये वही फिल्म है जिससे दीपिका पादुकोण को नाटकीय घटनाक्रम के बाद बाहर होना पड़ा था यानी कल्की 2898 एडी 2। आइए जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2025 पर 5:40 PM
Priyanka Chopra कर सकती हैं कल्की 2 में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस, जानें Kalki 2898 AD के सीक्वल को लेकर क्या है ताजा अपडेट
प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू भी हैं।

Priyanka Chopra के सितारे आजकल काफी बुलंद चल रहे हैं। फिलहाल एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में बिजी चल रहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम एक कंट्रोवर्शियल फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गया है। फिल्म इंडस्ट्री में ये चर्चा है कि प्रियंका को एक फिल्म के लिए संपर्क किया गया है। ये वही फिल्म है जिससे दीपिका पादुकोण नाटकीय घटनाक्रम के बाद बाहर हो गई थीं। ये फिल्म Kalki 2898 AD का सीक्वल है, जिसे मेकर्स से आठ घंटे की शिफ्ट के मुद्दे पर विवाद होने के बाद दीपिका ने छोड़ दिया था।

खबर है कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए प्रियंका को अप्रोच किया है। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट, अनुष्का शेट्टी और साई पल्लवी के नामों पर भी चर्चा हो रही है। लेकिन, समझा जा रहा है कि 'कल्कि 2' में डायरेक्टर नाग अश्विन ऐसी अभिनेत्री को लेना चाहते हैं, जो प्रभास की स्टार पावर को मैच कर सके। इसलिए प्रियंका को ज्यादा तरहीज दी जा रही है।

हाल ही में पति निक जोनस के साथ अपनी सातवीं एनिवर्सरी मनाने वाली प्रियंका को फैंस ने ‘कल्की 2 अपडेट्स’ में टैग करना शुरू कर दिया। फिलहाल प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू भी हैं। एक यूजर ने रेडिट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘क्वीन प्रियंका क्वीन दीपिका को रिप्लेस कर रही हैं।’ इस पोस्ट पर यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा है, ‘काशीबाई आखिरिकार मस्तानी से आगे निकल ही गई...बढ़िया।’ एक अन्यू यूजर का कमेंट है, ‘अब आएगा ना आसली मजा..।’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘आलिया से बेहतर चॉइस।’ एक यूजर का कमेंट है, ‘जाहिरतौर पर यह एक अपग्रेड है और प्रियंका के लिए बेहतर है।’

Queen Priyanka replacing Queen Deepika byu/riyaasharma1 inBollyBlindsNGossip

कल्की फिल्म का सीक्वल बहुत बड़ा है। इसमें कमल हासन जहां विलेन के तौर पर नजर आएंगे, वहीं प्रियंका की मौजूदगी, स्टारकास्ट में चार-चांद लगाएगी। वैजयंती मूवीज पहले पार्ट से भी बड़ा कुछ बना रही है। इसलिए प्रियंका के शामिल होने की खबर सच हो सकती है। हालांकि इस मामले पर प्रियंका या फिल्म की टीम ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें