Get App

Priyanka Chopra Birthday: केमिस्ट्री ने लगाई आग तो एक्टर की पत्नी को हुआ 'ऐतराज', 4 फिल्मों के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कभी नहीं किया अक्षय कुमार संग काम

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा का हिंदी सिनेमा में जितना सफर खास रहा है, उतना ही उथल-पुथल से भरा है। अपने काम के साथ-साथ उनकी रियल लाइफ ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Jul 17, 2026 पर 4:02 PM
Priyanka Chopra Birthday: केमिस्ट्री ने लगाई आग तो एक्टर की पत्नी को हुआ 'ऐतराज', 4 फिल्मों के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कभी नहीं किया अक्षय कुमार संग काम
बॉलीवुड में काम करते हुए देसी गर्ल ने कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन इनके साथ ही कई हिट कॉन्ट्रोवर्सी भी उनके खाते में आई हैं।

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी लाइफ के कुछ ऐसे किस्से आपको बताते हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बॉलीवुड में काम करते हुए देसी गर्ल ने कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन इनके साथ ही कई हिट कॉन्ट्रोवर्सी भी उनके खाते में आई हैं। अक्षय कुमार के साथ हुआ उनका विवाद भी काफी हाई लाइट रहा है। रूमर्ड के इतर जब सुनील दर्शन ने पूरी बात का खुलासा किया था, तो हर कोई हैरान रह गया था।

4 फिल्मों में किया साथ काम

2005 में रिलीज हुई 'बरसात' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें बॉबी देओल, प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु ने काम किया था। असल में अक्षय को फिल्म में मेल लीड रोल के लिए कास्ट किया गया था और उन्होंने प्रियंका के साथ एक गाने की शूटिंग भी की थी। लेकिन बाद में खबर आई कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद बॉबी को कास्ट किया गया। अक्षय और प्रियंका चोपड़ा ने 2003-05 के बीच कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें 'अंदाज़', 'वक्त', 'मुझसे शादी करोगी' और 'ऐतराज' शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें