Get App

Priyanka Chopra: पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ देसी गर्ल ने मनाया बर्थडे, वॉटर बेबी बन खूब किए मजे

Priyanka Chopra Bikini Photos: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धमाल मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन परिवार संग मनाया। ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अब अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर कर बर्थडे वाले दिन की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Jul 20, 2025 पर 13:48
Priyanka Chopra: पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ देसी गर्ल ने मनाया बर्थडे, वॉटर बेबी बन खूब किए मजे

इस साल भी एक्ट्रेस ने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ बर्थडे मनाया। देसी गर्ल अपने परिवार के साथ वेकेशन पर निकली हैं।

उन्होंने अपने बर्थडे वेकेशन की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देसी गर्ल की इन फोटोज को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इन फोटोज में पीसी की खुशी को साफ देखा जा सकता है कि वो दुनिया की भीड़-भाड़ से दूर अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं।

एक्ट्रेस फोटोज में बिकनी लुक में नजर आ रही हैं। उनका ये कूल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

किसी में पर्पल...तो किसी में रेड और यलो टू पीस में आ रही देसी गर्ल काफी खूबसूरत लग रही हैं।

फोटोज में पीसी मस्ती मूड में दिख रही हैं। उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि वे अपनी छोटी सी दुनियां में काफी खुश हैं।

एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं।

फैंस प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज पर खूब लाइक्स और कमेंट की बारिश कर रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी हर छोटी बड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें