बॉलीवुड के इन एक्ट्रेसेस ने हॉलीवुड में अपने काम से किया है कमाल, लिस्ट में कुछ नाम चौंकाने वाले

भारतीय एक्ट्रेसेस ने दुनिया भर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इस एक्ट्रेसेज ने भारत के अलावा विदेशों में भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अलग-अलग किरदारों को भारतीय अभिनेत्रियां बखूबी निभा रही हैं। आइए जानते हैं उन भारतीय एक्ट्रेसेज के बारे में जो विदेशी डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी है

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 22:49
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दुनियाभर के नामी डायरेक्टर्स के साथ काम कर भारतीय एक्ट्रेसेज ने यह साबित कर दिया कि भारतीय टैलेंट अब ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बन चुका है
दुनियाभर के नामी डायरेक्टर्स के साथ काम कर भारतीय एक्ट्रेसेज ने यह साबित कर दिया कि भारतीय टैलेंट अब ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बन चुका है

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा जोनास आज ग्लोबल स्टार के तौर पर पहचानी जाती हैं। उन्होंने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' से इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी पहचान बनाई और फिर 'बेवॉच' जैसी फिल्मों में भी काम किया। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' रिलीज हुई है।

ऐश्वर्या राय बच्चन: ऐश्वर्या राय बच्चन ने विदेशी फिल्मों जैसे 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस', 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस' और 'द लास्ट लीजन' में काम कर इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाई। उनकी खूबसूरती और अभिनय ने भारतीय कलाकारों के लिए ग्लोबल रास्ते खोले।

आलिया भट्ट: आलिया भट्ट ने हाल ही में हॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से की, जिसे टॉम हार्पर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में उन्होंने गैल गैडोट के साथ एक मजबूत विलेन का किरदार निभाया।

तब्बू : तब्बू ने 'लाइफ ऑफ पाई', 'द नेमसेक' और 'ए सूटेबल बॉय' जैसी इंटरनेशनल फिल्मों में अपनी सधी हुई एक्टिंग से भारतीय कहानियों को ग्लोबल मंच पर खास पहचान दिलाई।

मालविका मोहनन: मालविका मोहनन ने माजिद मजीदी की इंटरनेशनल फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से डेब्यू किया। उनकी इमोशनल एक्टिंग ने उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाई और बाद में वह साउथ फिल्मों का भी जाना-पहचाना नाम बन गईं।