Women World Cup 2025: इंडिया ने अपने सिर सजाया चैपियंन का ताज, बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे मनाया जीत का जश्न

Women World Cup 2025: करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा सहित बॉलीवुड सितारों ने महिला विश्व कप खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी हैं।

अपडेटेड Nov 03, 2025 पर 10:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंडिया ने अपने सिर सजाया चैपियंन का ताज

Women World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऋतिक रोशन तक, बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर टीम की शानदार जीत का जश्न मनाया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए लगभग 50 साल के सूखे को खत्म करने की बात कही।

जैसे ही भारत ने खिताब जीता, प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक, बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू कर दिया था । अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर टीम की तस्वीर शेयर की और टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "हमारी चैंपियन #टीमइंडिया को बधाई।"इस बीच, करीना कपूर ने स्वीकार किया कि जीत के बाद वह भावुक हो गईं। उन्होंने मैच के आखिरी पल का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किया और दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, "अभी भी खुशी के आंसू रो रही हूं।"

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लिखा, "आप चैंपियन हैं!! एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि", जबकि कियारा आडवाणी ने लिखा, "क्या अद्भुत क्षण है, आपने इतिहास रच दिया!!! हमारी महिला खिलाड़ियों को बधाई"। अभिनेता ऋतिक रोशन ने X पर लिखा, "जीत गए!! ऐतिहासिक! महिला क्रिकेट विश्व कप में हमारी पहली जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। आगे भी कई और उपलब्धियों की शुरुआत के लिए... मेरा ढेर सारा प्यार और सम्मान।"

अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा, "आओ आओ!!!! इंडिया!!! विश्व चैंपियन। शाबाश देवियों।"

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने पोस्ट में टीम के जोश और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए लिखा, "पसीना। हौसला। धैर्य। निश्छल दिल। इस तरह इतिहास चमक उठा! हमारी महिला खिलाड़ियों ने गौरव का पीछा नहीं किया - उन्होंने उसे हासिल किया। सपने देखने वाली हर छोटी बच्ची और हर भारतीय के लिए, ज़ोर से कहो - हम विश्व चैंपियन हैं।"


अभिनेता अजय देवगन ने पोस्ट किया, "एक ऐसी रात जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। शुक्रिया, चैंपियन्स। इस टीम ने दुनिया को दिखा दिया है कि सच्ची हिम्मत और विश्वास क्या कर सकते हैं!"अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपनी खुशी का इज़हार करते हुए कहा, "उन्होंने कर दिखाया। महिलाओं ने दिखाया कि यह कैसे किया जाता है।"

अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, "प्रेरणादायक!!! टीम इंडिया को सलाम...",वरुण धवन ने लिखा, "गर्वित भारतीय, क्रिकेट प्रशंसक। हमारे हीरो।"फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने X पर लिखा, "विश्व चैंपियन! हमारी महिला खिलाड़ियों ने कर दिखाया! दीप्ति की हरफनमौला प्रतिभा और शैफाली की विस्फोटक बल्लेबाजी ने गौरव की राह दिखाई। हर भारतीय का दिल गर्व से भर गया है! @BCCIWomen"

श्रद्धा कपूर ने इस जीत की तुलना भारत की 1983 की ऐतिहासिक जीत से की। श्रद्धा ने लिखा, "दशकों से, सिर्फ़ माता-पिता सुनते थे कि 1983 कैसा लगा। हमें हमारा ये वाला पल देने के लिए शुक्रिया लड़कियों। यह पीढ़ियों के लिए है।"

रविवार को, भारतीय महिला टीम ने नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। यह एक ऐतिहासिक क्षण था। भारतीय महिलाओं ने अपना पहला मैच 1976 में खेला था और तब से लेकर 2025 तक, लगभग 50 साल बीत चुके हैं, और उन्होंने विश्व कप खिताब नहीं जीता था। टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर ने किया।

299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दीप्ति शर्मा के पांच विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर आउट हो गई। प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शेफाली वर्मा को मिला, जिन्होंने 78 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली और दो विकेट भी लिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।