Priyanka Chopra: एक्टर प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक शानदार प्रोजेक्ट्स के साथ दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही हैं। जहां फैंस वाराणसी में एसएस राजामौली के साथ उनके मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं एक्टर ने अब अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। प्रियंका आने वाली साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर 'ब्लूफ्लाई' में ऑस्कर विजेता एक्टर रसेल क्रो के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
