पंजाबी अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं, लेकिन इस बार कारण उनका गाने या फिल्म नहीं, बल्कि एक धमकी है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिप्पी को चेतावनी देते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में बराड़ कहते हैं कि ग्रेवाल ने उनके पिछले संदेश का जवाब नहीं दिया और अगर यह अनदेखा किया गया, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गौरतलब है कि गोल्डी बराड़ पहले भी विवादों में रह चुके हैं। वे 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी रहे हैं और इससे पहले भी कई फिल्मी सितारों को धमकी दे चुके हैं।
