PVR INOX: श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' के लिए PVR INOX पिक्चर्स ने की 80 करोड़ की डील, मैडॉक फिल्म्स की ये फिल्में भी लाइनअप

PVR INOX: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहले जियो स्टूडियोज 'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम कर रहा था, लेकिन अब वह फिल्म से अलग हो चुका है। 'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स जुड़ गया है।

अपडेटेड Nov 07, 2026 पर 1:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 90 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, लेकिन ट्रेड से जुड़े एक सूत्र ने 'बॉलीवुड हंगामा' को बताया- "ये राइट्स PVR INOX पिक्चर्स ने 80 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर हासिल किए हैं।

PVR INOX: बीते दिन बॉलीवुड हंगामा ने रिपोर्ट दी थी कि एक हफ्ते पहले जियो स्टूडियोज ने दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस की गई और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर खुद को अलग कर लिया है। अब 'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स जुड़ गई है। जैसा कि उम्मीद थी इस खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, क्योंकि मैडॉक अक्सर डिस्ट्रीब्यूशन के मामले में जियो स्टूडियोज के साथ काम करता रहा है। खबर है कि पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स ने इस पीरियड ड्रामा फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल करने के लिए एक बड़ी रकम चुकाई है।

हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 90 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, लेकिन ट्रेड से जुड़े एक सूत्र ने 'बॉलीवुड हंगामा' को बताया- "ये राइट्स PVR INOX पिक्चर्स ने 80 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर हासिल किए हैं। बताया जा रहा है कि यह डील एडवांस पेमेंट के आधार पर हुई है। फिर भी यह एक बहुत बड़ी रकम है, जो श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म पर मैडॉक और PVR INOX, दोनों के भरोसे को दिखाती है।"

सूत्र ने आगे बताया- "दिनेश विजान और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने बहुत समझदारी से फिल्म का ट्रेलर तैयार किया है। फिल्म में अभी बहुत कुछ ऐसा है जो दर्शकों को 4 दिसंबर को ही देखने को मिलेगा, जब 'ईथा' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसलिए यह फिल्म सबको चौंका सकती है और महाराष्ट्र में तो इसके जबरदस्त प्रदर्शन करने की पूरी संभावना है।"


सूत्र ने यह भी कहा- "इतनी बड़ी रकम शायद इसलिए भी दी गई है क्योंकि PVR INOX पिक्चर्स, मैडॉक के साथ अपने रिश्ते मजबूत करना चाहता है, ताकि वे भविष्य में उनकी आने वाली फिल्मों को भी रिलीज कर सकें। उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी शानदार लग रही है। इनमें अनीता पड्डा स्टारर 'शक्ति शालिनी', 'स्त्री 3' और विक्की कौशल स्टारर 'महावतार' जैसी फिल्में शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस के नजरिए से ये तीनों ही फिल्में काफी दमदार लग रही हैं।"

हालांकि कल सलमान खान ने अचानक और अप्रत्याशित रूप से अपनी फिल्म 'मातृभूमि' को 4 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला किया। इस तरह अब यह वॉर ड्रामा फिल्म 'ईठा' के साथ टकराएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो 'ईठा' अब अकेली रिलीज नहीं होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर पाती हैं या फिर वे एक-दूसरे के बिजनेस को नुकसान पहुंचाएंगी।

'बॉलीवुड हंगामा' ने एक सूत्र के हवाले से बताया था कि "जियो स्टूडियोज को पूरा भरोसा है कि 4 दिसंबर को PVR पिक्चर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की जा रही फिल्म 'ईठा' के सामने वे अपनी फिल्म को एक मजबूत रिलीज दिला पाएंगे। यह एक ऐसी तारीख है जिस पर आसानी से दो फिल्में रिलीज हो सकती हैं। और जैसा कि सलमान खान की सभी फिल्मों के मामले में होता है, यह टकराव भी शालीनता और आपसी सम्मान के साथ होगा।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।