Get App

PVR INOX: श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' के लिए PVR INOX पिक्चर्स ने की 80 करोड़ की डील, मैडॉक फिल्म्स की ये फिल्में भी लाइनअप

PVR INOX: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहले जियो स्टूडियोज 'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम कर रहा था, लेकिन अब वह फिल्म से अलग हो चुका है। 'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स जुड़ गया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 07, 2026 पर 1:50 PM
PVR INOX: श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' के लिए PVR INOX पिक्चर्स ने की 80 करोड़ की डील, मैडॉक फिल्म्स की ये फिल्में भी लाइनअप
'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 90 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, लेकिन ट्रेड से जुड़े एक सूत्र ने 'बॉलीवुड हंगामा' को बताया- "ये राइट्स PVR INOX पिक्चर्स ने 80 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर हासिल किए हैं।

PVR INOX: बीते दिन बॉलीवुड हंगामा ने रिपोर्ट दी थी कि एक हफ्ते पहले जियो स्टूडियोज ने दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस की गई और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर खुद को अलग कर लिया है। अब 'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स जुड़ गई है। जैसा कि उम्मीद थी इस खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, क्योंकि मैडॉक अक्सर डिस्ट्रीब्यूशन के मामले में जियो स्टूडियोज के साथ काम करता रहा है। खबर है कि पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स ने इस पीरियड ड्रामा फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल करने के लिए एक बड़ी रकम चुकाई है।

हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'ईठा' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 90 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, लेकिन ट्रेड से जुड़े एक सूत्र ने 'बॉलीवुड हंगामा' को बताया- "ये राइट्स PVR INOX पिक्चर्स ने 80 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर हासिल किए हैं। बताया जा रहा है कि यह डील एडवांस पेमेंट के आधार पर हुई है। फिर भी यह एक बहुत बड़ी रकम है, जो श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म पर मैडॉक और PVR INOX, दोनों के भरोसे को दिखाती है।"

सूत्र ने आगे बताया- "दिनेश विजान और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने बहुत समझदारी से फिल्म का ट्रेलर तैयार किया है। फिल्म में अभी बहुत कुछ ऐसा है जो दर्शकों को 4 दिसंबर को ही देखने को मिलेगा, जब 'ईथा' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसलिए यह फिल्म सबको चौंका सकती है और महाराष्ट्र में तो इसके जबरदस्त प्रदर्शन करने की पूरी संभावना है।"

सूत्र ने यह भी कहा- "इतनी बड़ी रकम शायद इसलिए भी दी गई है क्योंकि PVR INOX पिक्चर्स, मैडॉक के साथ अपने रिश्ते मजबूत करना चाहता है, ताकि वे भविष्य में उनकी आने वाली फिल्मों को भी रिलीज कर सकें। उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी शानदार लग रही है। इनमें अनीता पड्डा स्टारर 'शक्ति शालिनी', 'स्त्री 3' और विक्की कौशल स्टारर 'महावतार' जैसी फिल्में शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस के नजरिए से ये तीनों ही फिल्में काफी दमदार लग रही हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें