Pyre Box Office Collection: 'पायर' ने भारत में पकड़ी रफ्तार, विदेशी धरती पर फिल्म को मिला रहा प्यार, जानें मूवी ने 13वें दिन कितनी कमाई की

Pyre Box Office Collection: चकाचौंध से दूर उत्तराखंड के खाली होते गांवों और अकेलेपन से जूझते बुजुर्ग माता-पिता के दर्द को फिल्म ‘पायर’ दिखाती है। फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। कैसा रहा फिल्म का सफर चलिए बताते हैं।

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 10:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विनोद कापड़ी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उत्तराखंड के पहाड़ों में अकेले छूट गए एक बुजुर्ग पति-पत्नी की मुश्किल और अकेलेपन को बखूबी दिखाती है।

Pyre Box Office Collection: आज के समय में जब सिनेमा पर मेगा बजट और बड़े स्टार्स का कब्जा है, तब कई ऐसी फिल्में भी आती हैं, जो अपनी सादगी से दिल जीत लेती हैं। कुछ ऐसी ही है फिल्म ‘पायर’। एक बेहद सिंपल सी कहानी ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी, लेकिन बड़ी रिलीज के बीच कहीं खो गई। अब 13वें दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है।

विनोद कापड़ी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उत्तराखंड के पहाड़ों में अकेले छूट गए एक बुजुर्ग पति-पत्नी की मुश्किल और अकेलेपन को बखूबी दिखाती है। इस कहानी में रिश्तों की मिठास, गांवों से हो रहे पलायन की दर्द और ढलती उम्र की लाचारी को बिना किसी तामझाम के दिखाया गया है। इस फिल्म ने कई इंटरनेशनल मंचों पर प्यार बटोरा है।

फिल्म का कलेक्शन वीक वाइज


'पायर' 30 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 11 लाख का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 1.53 करोड़ का नेट कलेक्शन और 1.70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म ने अपने दूसरे वीक में 93 लाख नेट और 1.05 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया। अब रिलीज के 13वें दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखी गई है। फिल्म ने 13वें दिन 2.46 करोड़ का नेट कलेक्शन और 2.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

तरण आदर्श ने किया पोस्ट

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने फिल्म की बढ़त पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- 'पायर' (PYRE) ने रफ्तार पकड़ी – पूरे भारत में शोज की संख्या बढ़ी – 11 दिसंबर 2026 को अमेरिका और ब्रिटेन में रिलीज होगी... #सिनेपोलिस (#Cinepolis) द्वारा वितरित #हनुमानअंश (#HanumanAnsh) की सिनेमाघरों में सफलता के बाद एक और लीक से हटकर बनी फिल्म #पायर (#Pyre) बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ रही है।

बिना किसी बड़े अभिनेता के बनी #पायर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹2.5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शकों की बढ़ती मांग के चलते पूरे देश में इस फ़िल्म के शोज की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोहों में शानदार सफर तय करने और 18 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद पायर को भारत में दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली है।

अब पायर 11 दिसंबर 2026 को अमेरिका और ब्रिटेन के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है... साथ ही इसे अकादमी पुरस्कारों (ऑस्कर) और बाफ़्टा (BAFTA) के लिए भी भेजे जाने की तैयारी चल रही है। हिमालय से लेकर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक Pyre सच में एक ऐसी स्वतंत्र फिल्म यात्रा है, जिसे जरूर देखना चाहिए!

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।