Get App

फ्लाइट में बैठने से इस एक्ट्रेस को अब लगता है डर! पोस्ट कर खुद बताई ये बात

एक्ट्रेस राशि खन्ना इस समय काफी चर्चा में हैं, इसकी वजह हाल ही में उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट है। एक्ट्रेस ने हाल में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया कि अब उनको हवाई यात्रा से डरने लगी हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 06, 2025 पर 18:05
फ्लाइट में बैठने से इस एक्ट्रेस को अब लगता है डर! पोस्ट कर खुद बताई ये बात

एक्ट्रेस राशि खन्ना भी अक्सर फ्लाइट से यात्रा करती है, एक्ट्रेस ने बताया पहले उन्हें उड़ान भरना सुकून देने वाला लगता था, लेकिन अब हर बार उन्हें घबराहट होती है।(Photo: Raashii Instagram)

राशि खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें शेयर कर उसके कैप्शन में लिखा, "दुनिया में बहुत अशांति है। अब हर उड़ान भारी लगने लगी है, सिर्फ आसमान में उड़ने की वजह से नहीं, बल्कि उन सुर्खियों की वजह से जो हम अपने साथ लेकर चलते हैं।(Photo: Raashii Instagram)

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "कभी यात्रा सुकून देने वाला अनुभव हुआ करता था, लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे हर बार उड़ते वक्त सांस रोकनी पड़ती है। क्या किसी और को भी अब सफर से एंजाइटी लगने लगा है?"(Photo: Raashii Instagram)

एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद फैंस तुरंत कमेंट करने लगे। एक यूजर ने कहा, "आप इतना स्ट्रेस क्यों ले रही हैं? सब कुछ ठीक रहेगा।" वहीं एक्ट्रेस के पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया।(Photo: Raashii Instagram)

राशि खन्ना हाल ही में तमिल फिल्म 'अघथिया' में अर्जुन सरजा और जीवा के साथ नजर आई थीं। राशि खन्ना जल्द ही तेलुगु फिल्म 'तेलुसु कड़ा' में नजर आने वाली हैं।(Photo: Raashii Instagram)

इस फिल्म को मशहूर स्टाइलिस्ट नीरजा कोना पहली बार डायरेक्ट कर रही हैं। पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद द्वारा बनाई जा रही है। (Photo: Raashii Instagram)

'तेलुसु कड़ा' में राशि के साथ सिद्दू जोनालगड्डा, श्रीनिधि शेट्टी और विवा हर्ष भी लीड रोल में हैं। यह एक रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म होगी, जिसमें दोस्ती, परिवार, त्याग और खुद से प्यार करने जैसे फिलिंग्स को खूबसूरती से दिखाया गया है।(Photo: Raashii Instagram)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें