
इस घर में एक बड़ा बाग है, जिसकी देख-रेख बहुत अच्छे से की जाती है। बगीचे में हल्के हरे रंग की नक्कासी वाली मेज़ और कुर्सियों का सेट भी लगा है। राघव ने इन सालों में जो भी फ़र्नीचर जमा किया है, उसका क्रेडिट उन्होंने अपने पिता को दिया।
उनके घर के एंटरेंस गेट में लकड़ी के दरवाज़े, हरियाली के लिए गमलों में लगे ढेर सारे पौधों और दोनों ओर साइड रखे क्लासिक दो शेर के शोपीस के साथ बेहद खूबसूरत और शानदार हैं।
लकड़ी की रॉकिंग चेयर और पारंपरिक झूला सबका दिल जीत रहा हैं। आराम करने और सुकून पाने के लिए ये सबसे बेहतरीन जगहें हैं। राघव ने बताया कि परिणीति बाहर बिताए अपने ज़्यादातर समय का आनंद इन्हीं दोनों पर लेती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह झूला लगभग 15 साल पुराना है।
घर का सिर्फ़ बाहरी हिस्सा ही शानदार नहीं दिख रहा था। सोफा, पेंटिंग हर चीज बेहद शानदार है।
राघव ने अपना ऑफ़िस दिखाया, जो पहले एक गैराज हुआ करता था। अब वहां एक पूरी दीवार पर शेल्फ़ बने हैं, जिन पर उनके CA के दिनों की किताबें, पेंटिंग्स और पौधे रखे हैं, जो उस जगह को एक अपनापन और सुकून का एहसास देते हैं।
कलाकृतियों के अलावा, डाइनिंग एरिया में राघव और परिणीति की सगाई की एक पेंटिंग भी लगी थी, जिसे परिणीति की मां, रीना चोपड़ा ने बनाया था। इसे एक तस्वीर से देखकर बनाया गया था और उनकी शादी की पहली सालगिरह पर उन्हें तोहफ़े में दिया गया था।