Credit Cards

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: लंदन में मिले, दिल्ली में रोका और राजस्थान में रॉयल वेडिंग कर हमसफर बने थे परिणीति-राघव

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके राजनेता पति राघव चड्ढा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को गुड न्यूज दी है। इस बीच एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

अपडेटेड Aug 25, 2025 पर 17:51
Story continues below Advertisement
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिणीति चोपड़ा ने फाइनली गुड न्यूज शेयर कर दी हैं। 25 अगस्त 2025 को उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है।

उन्होंने और राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक परिणीति और राघव की इस खुशखबरी को सुनकर बॉलीवुड से लेकर दुनिया भर के फैन्स से कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बच्चे के नन्हे पांव बने हैं और लिखा है 1+1=3, जिसे देखकर उनके दोस्त और फैंस बेहद खुश हो गए हैं।

बता दें कि इस कपल की लव स्टोरी भी बेहद खास है। दोनों की लंदन मुलाकात, दिल्ली में रोका और राजस्थान में रॉयल वेडिंग हुई थी। शादी की खूबसूरत तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी।

परिणीति और राघव के प्यार की शुरुआत लंदन से शुरू हुई। समय के साथ उनका रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया था। कपल ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली मुलाकात को लेकर खुलासा किया था।

परिणीति ने बताया था कि दोनों पहली बार लंदन में एक अवॉर्ड शो के दौरान मिले थे। वहां हमारी बातें हुई। फिर हम वहीं पर पहली बार कॉफी पर मिले थे। इसके बाद हमारी बातें बढ़ती चली गईं।

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह दोनों अपनी सिक्योरटीज को भी मिलने की खबर पता नहीं लगने देते थे। बेहद सावधानी के साथ छुप-छुपकर मिलते थे।

बताया जाता है कि पंजाब में फिल्म अमर सिंह चमकीला की शूटिंग के दौरान दोनों का रिश्ता काफी मजबूत हो गया था। उस दौरान आप नेता राघव अक्सर परिणीति से मिलने सेट पर आते-जाते थे।

परिणीति और राघव की प्रेम कहानी 13 मई, 2023 में नई दिल्ली में हुई उनकी सगाई के बाद से सुर्खियों में आई थी, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सहित पारिवारिक और राजनीतिक दिग्गज लोग शामिल हुए थे। इस कपल ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के आलीशान लीला पैलेस में, कई निजी प्री-वेडिंग समारोहों के बाद, शादी कर ली थी।