Get App

Raghav Juyal: राघव जुयाल की इस बड़ी गलती की वजह से आर्यन खान से लेकर बॉबी देओल भीड़ में फंसे, जानें पूरा मामला

Raghav Juyal: खबरों के मुताबिक, राघव जुयाल की प्राइवेट बर्थडे पार्टी में एक जॉइंट पार्टी प्लान की वजह से अफरातफरी मच गई थी। जिसके बाद आर्यन खान, बॉबी देओल और दूसरे सेलिब्रिटी मेहमान भीड़ से घिर गए और असहज महसूस करने लगे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 12, 2026 पर 3:47 PM
Raghav Juyal: राघव जुयाल की इस बड़ी गलती की वजह से आर्यन खान से लेकर बॉबी देओल भीड़ में फंसे, जानें पूरा मामला
राघव जुयाल ने एक शानदार लेकिन प्राइवेट बर्थडे पार्टी प्लान की थी और अपने करीबी दोस्तों को बुलाया था, जिनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके को-स्टार बॉबी देओल शामिल थे।

Raghav Juyal: राघव जुयाल ने मुंबई में एक शानदार लेकिन प्राइवेट बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें कई मेहमानों के साथ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हुए। हालांकि, जल्द ही सोशल मीडिया पर एक्टर की पार्टी में मची अफरातफरी के वीडियो सामने आए। सेल्फी के लिए आर्यन को लोगों की भीड़ से घिरने से लेकर भीड़ में फंसी शहनाज को राघव द्वारा बाहर निकालने तक, कई लोगों के लिए एक्टर की यह पार्टी बिल्कुल भी मजेदार नहीं रही। अब इस अफरातफरी के पीछे की वजहें सामने आ रही हैं।

फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, राघव जुयाल ने एक शानदार लेकिन प्राइवेट बर्थडे पार्टी प्लान की थी और अपने करीबी दोस्तों को बुलाया था, जिनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके को-स्टार बॉबी देओल शामिल थे। उन्होंने सेलिब्रेशन के लिए बांद्रा में एक फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट बुक किया था।

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन राघव जुयाल के एक फैसले ने कथित तौर पर सब कुछ बदल दिया और एक हाई-प्रोफाइल पार्टी को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। वहां सेलेब्रिटीज़ को भीड़ ने घेर लिया और माहौल दमघोंटू हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक नेता के करीबी लोगों की तरफ से राघव से गुजारिश की गई कि राघव का जन्मदिन और उस नेता का जन्मदिन एक ही दिन है, इसलिए उन्हें एक साथ पार्टी करनी चाहिए। राघव इसके लिए मान गए, और कहा जाता है कि यही फैसला उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुआ।

खबरों के मुताबिक, अलग-अलग ग्रुप्स के मेहमानों को दो अलग-अलग तरह के इनविटेशन भेजे गए थे, जिसकी वजह से कई अजीब हालात पैदा हुए। जहां जुयाल के कुछ मेहमान - जिनमें से कई लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं - चुपचाप पार्टी में आने की कोशिश कर रहे थे, वहीं दूसरे कई मेहमान सेलेब्रिटीज के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें