Get App

Raghav Juyal: खानदान की शान, दोस्तों की जान..., नानी स्टारर 'द पैराडाइज' में हुई राघव जुयाल की धमाकेदार एंट्री

Raghav Juyal: नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' 2026 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। 'दसरा' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला का यह रीयूनियन चर्चा में बना हुआ है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 20, 2026 पर 9:20 AM
Raghav Juyal: खानदान की शान, दोस्तों की जान..., नानी स्टारर 'द पैराडाइज' में हुई राघव जुयाल की धमाकेदार एंट्री
'द पैराडाइज' के मेकर्स ने विक्रम मलिक के रूप में राघव जुयाल का कैरेक्टर रिवील करके सच में एक बड़ा सरप्राइज दिया है।

Raghav Juyal: श्रीकांत ओडेला की 'द पैराडाइज' उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट या झलक (असेट ड्रॉप) के साथ फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है।

नैचुरल स्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। दसरा की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला का यह रीयूनियन फिल्म को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है, और मेकर्स ने आज शाम 6:03 बजे एक तूफान लाने का वादा किया था जो आखिरकार आ गया है। पेश है राघव जुयाल का अब तक का सबसे अनदेखा रूप, एक शक्तिशाली, गुस्से से भरे और सबके पसंदीदा विक्रम मलिक के रूप में।

​'द पैराडाइज' के मेकर्स ने विक्रम मलिक के रूप में राघव जुयाल का कैरेक्टर रिवील करके सच में एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इस अवतार में राघव बेहद पावरफुल और लार्जर-दैन-लाइफ (शानदार) लग रहे हैं, और उन्होंने सच में एक तूफान की तरह एंट्री मारी है।

अपने स्वैग, एनर्जी और धमाकेदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ एक्टर बिल्कुल डायनेमिक लग रहे हैं, जिसे बैकग्राउंड में बज रहे जबरदस्त म्यूजिक ने और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। कैरेक्टर रिवील वीडियो में जब वह नैचुरल स्टार नानी के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, तो 'जदल जमाना' की दुनिया में उनकी यह एंट्री किसी बड़े धमाके से कम नहीं लगती। जैसे ही मेकर्स ने एक पावरफुल कैरेक्टर रिवील वीडियो के जरिए राघव जुयाल को शानदार विक्रम मलिक के रूप में पेश किया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें