Get App

Bhai Tera Star Hai Trailer Out: 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज, बड़े पर्दे पर धमाल मचाने लौटे राघव जुयाल

Bhai Tera Star Hai Trailer Out: 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक लूजर एक्टर की कहानी है। लीड रोल में राघव जुयाल नजर आने वाले हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 09, 2026 पर 3:23 PM
Bhai Tera Star Hai Trailer Out: 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज, बड़े पर्दे पर धमाल मचाने लौटे राघव जुयाल
फिल्म में राघव जुयाल अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से पूरी तरह छा जाते हैं। वहीं संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल और पूरी स्टारकास्ट अपने मज़ेदार अंदाज़ से फिल्म की कॉमेडी और मनोरंजन को कई गुना बढ़ा देते हैं।

Bhai Tera Star Hai Trailer Out: टीजर से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के बाद अब 'भाई तेरा स्टार है' के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में दर्शकों को अजय सिंह की मजेदार, अतरंगी और पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर दुनिया की झलक देखने को मिलती है। 'किल' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अपने दमदार अभिनय से खूब तारीफें बटोरने के बाद राघव जुयाल अब एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस बार वह एक फुल-ऑन कॉमिक एंटरटेनर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

ट्रेलर एक मजेदार सफर की झलक दिखाता है, जहां बड़े सपने, बेतहाशा अफरा-तफरी और अनगिनत हास्यास्पद घटनाएं मिलकर हंसी से भरपूर मनोरंजन का तड़का लगाती हैं। दमदार परफॉर्मेंस, मजेदार किरदार और भरपूर ड्रामा इसे एक शानदार फैमिली एंटरटेनर बनाते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत एक दिलचस्प लाइन से होती है, "एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना।" इसी के साथ फिल्म पहले ही फ्रेम से बड़े-बड़े ड्रामे, ओवर-द-टॉप मोमेंट्स और भरपूर कॉमेडी का माहौल बना देती है। 'भाई तेरा स्टार है' एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी, ड्रामा और लगातार हंसाने वाले पल देखने को मिलेंगे।

फिल्म में राघव जुयाल अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से पूरी तरह छा जाते हैं। वहीं संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल और पूरी स्टारकास्ट अपने मज़ेदार अंदाज़ से फिल्म की कॉमेडी और मनोरंजन को कई गुना बढ़ा देते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें