Get App

Raja Shivaji BO collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का परचम, रितेश देशमुख की फिल्म ने 5 दिनों में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

Raja Shivaji BO collection Day 5: रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजा शिवाजी' ने महज 5 दिनों में दुनियाभर में ₹50 करोड़ से अधिक की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 06, 2026 पर 8:42 AM
Raja Shivaji BO collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का परचम, रितेश देशमुख की फिल्म ने 5 दिनों में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

मराठी सिनेमा के इतिहास में एक बार फिर गर्व का पल आया है। रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय से सजी फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस और जीवन गाथा को पर्दे पर उतारने वाली इस फिल्म ने महज 5 दिनों के भीतर दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर लिया है।

मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में जलवा

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसे मराठी के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज किया गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अकेले मराठी वर्जन से भारत में 30.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, अगर भारत के कुल कलेक्शन (मराठी + हिंदी) की बात करें, तो यह आंकड़ा 52.68 करोड़ रुपये (ग्रॉस) तक पहुंच गया है। रितेश देशमुख की इस मेहनत को न केवल महाराष्ट्र में, बल्कि देशभर में सराहा जा रहा है।

वीकडेज में भी बरकरार है पकड़

आमतौर पर फिल्मों के कलेक्शन में सोमवार और मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी जाती है, लेकिन 'राजा शिवाजी' ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। मंगलवार (Day 5) को फिल्म ने मराठी भाषा में लगभग 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि यह सोमवार के मुकाबले थोड़ी कम है, लेकिन फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। सकारात्मक 'वर्ड ऑफ माउथ' यानी लोगों की तारीफों के कारण हिंदी वर्जन की कमाई में भी धीरे-धीरे उछाल आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें