
जब से फैंस को पता चला है कि कपल माता-पिता बनने वाले हैं, तब से दोनों की आए दिन फोटोज वायरल होती रहती हैं।
वहीं राजकुमार राव भी फैंस के साथ हर अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल में ही दोनों ने बेबीमून की फोटोज को शेयर किया है।
पत्रलेखा ने न्यूजीलैंड में एंजॉय कर रही बेबीमून की कई फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं।
तस्वीरों में पत्रलेखा और राजकुमार काफी रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं।
एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, "एक अलग तरह की लग्जरी – स्लो टाइम, सॉफ्ट स्काई और वॉर्म वाटर, वैराकेई टेरेस, भूलना मुश्किल है।
प्रेग्नेंसी के चलते पत्रलेखा ने कई तरह की एडवेंचर राइड से दूरी बनाकर रखी है।
एक्ट्रेस ने बताया कि हम बहुत खुश हैं और इन खास पलों को एंजॉय कर रहे हैं।
बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 2021 में चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे।
शादी के 4 साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का जल्द ही स्वागत करेगा।