Get App

गांगुली की बायोपिक के लिए राजकुमार नहीं आयुष्मान थे मेकर्स की पहली पसंद! एक्टर ने की फिल्म के पोस्टर की तारीफ

Dada The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में राजकुमार राव पूर्व भारतीय कप्तान की भूमिका निभाएंगे। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोल के लिए राजकुमार राव मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 9:14 PM
गांगुली की बायोपिक के लिए राजकुमार नहीं आयुष्मान थे मेकर्स की पहली पसंद! एक्टर ने की फिल्म के पोस्टर की तारीफ
सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए राजकुमार राव मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में राजकुमार राव पूर्व भारतीय कप्तान का किरदार निभाते नजर आएंगे। सौरव गांगुली के जन्मदिन के मौके पर जारी किए गए इस फर्स्ट लुक के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 14 मई 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर फैंस बेसब्री से इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए राजकुमार राव मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

राव नहीं थे पहली पंसद

रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए राजकुमार राव मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। शुरुआत में आयुष्मान खुराना को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन किसी वजह से बात आगे नहीं बढ़ सकी और बाद में यह अहम भूमिका राजकुमार राव को मिल गई। वहीं फिल्म के फर्स्ट लुक की आयुष्मान खुराना ने भी तारीफ की है। आयुष्मान ने फिल्म के पोस्टर पर कमेंट किया है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें