Raksha Bandhan Special Songs: बॉलीवुड के इन पुराने गानों के साथ मनाएं रक्षाबंधन का त्योहार, प्ले लिस्ट में तुरंत करें शामिल

Raksha Bandhan Special Songs: रक्षाबंधन का त्योहार पूरा देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके को इन हिंदी गानों के साथ आप और भी स्पेशल और जॉयफुल बना सकते हैं।

अपडेटेड Aug 28, 2026 पर 7:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चलिए आज के इस खास मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही स्पेश गानों से रुबरू कराते हैं।

Raksha Bandhan Special Songs: हिंदी सिनेमा में हर त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। रक्षाबंधन भी कुछ फिल्मों में बेहद खूबसूरती से दिखाया है। वहीं गानों में भी भाई-बहन के प्यारे रिश्ते को खूबसूरती से पिरोया गया है। तो चलिए आज के इस खास मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही स्पेश गानों से रुबरू कराते हैं।

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

शैलेन्द्र का लिखा ये गाना भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती बताता है। यह गाना रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना है। इसे लता मंगेशकर ने गाया था। वहीं इसे शंकर-जयकिशन ने म्यूजिक दिया था।


बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है

रक्षा बंधन पर सुने जाने वाले पॉपुलर गानों में से यह सबसे ज्यादा फेमस है। इसे सुमन कल्याणपुर ने गाया था। इसके बोल इन्दीवर ने लिखे थे। शंकर-जयकिशन ने इसे म्यूजिक दिया हैं। इस गाने को जब भी सुना जाता है, यह रक्षाबंधन की पूरी फीलिंग देता है।

फूलों का तारों का सबका कहना हैं

'फूलों का तारों का' गाने को आनंद बख्शी ने लिखकर तैयार किया था। सबसे खास बात यह है कि इस गाने के दो वर्जन थे। इसका एक फीमेल वर्जन लता मंगेशकर का था और दूसरा मेल वर्जन किशोर कुमार का था।

मेरे भैया मेरे चंदा

1965 में रिलीज हुई फिल्म 'काजल' का गाना 'मेरे भैया मेरे चंदा' आज भी बहुत फेमस है। रक्षाबंधन के दिन यह गाना सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड करता है। इस गाने को आशा भोसले ने आवाज दी है। जबकि रवि ने इसको संगीत दिया है।

रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना

साल 1962 में रिलीज हुई फिल्म 'अनपढ़' का गाना 'रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना' भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। राजा मेहदी अली खान का लिखा ये गाना लता मंगेशकर ने गाया है। मदन मोहन ने इसका संगीत तैयार किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।