Get App

RakshaBandhan Special Movies: भाई बहन के रिश्तों के ये अनोखे रंग, ओटीटी पर देखें अपने परिवार के संग

RakshaBandhan Special Movies: 9 अगस्त 2025 को पूरा देश धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाएगा। ये त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक होता है। इस खास दिन को और भी खास आप इन फिल्मों को देख बना सकते हैं।

Manushri Bajpai
अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 19:03
RakshaBandhan Special Movies: भाई बहन के रिश्तों के ये अनोखे रंग, ओटीटी पर देखें अपने परिवार के संग

जुग जुग जियो- फिल्म में कियारा आडवाणी और मनीष पॉल की भाई-बहन वाली केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस रील लाइफ भाई-बहन की जोड़ी ने फिल्म में खूब मजे किए थे।

'जिगरा'- इस फिल्म में आलिया भट्ट अपने भाई बेदांत रैना की रक्षा करती हैं और दुनिया से लड़ जाती हैं। फिल्म में वेदांग रैना ने बागी और बेपरवाह भाई की भूमिका निभाई हैं।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते को बखूबी दिखाती है। फिल्म में देखने को मिलता है कैसे दहेज के लालच में अक्षय की बहन की जान चली जाती हैं।

फिल्म दिल धड़कने दो में वैसे तो शादी के रिश्ते के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। लेकिन वहीं रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा का सपोर्टिव भाई वाला किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था।

राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में सलमान खान, सैफ अली खान और मोहनीश बहल भाई के आज भी लोगों को पसंद आते हैं, जबकि नीलम कोठारी इन तीनों भाइयों की एक लौती बहन बनी थी। इस फिल्म में रक्षाबंधन के त्योहार को काफी खूबसूरती से दिखाया गया है।

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म फिजा में रितिक रोशन और करिश्मा कपूर भाई बहन के किरदार में दिखे हैं। फिल्म में करिश्मा अपने भाई को कैसे गलत रास्ते वापस लेकर अच्छाई की तरफ लाती हैं, देखने को मिलता है।

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म जोश में भाई बहन के रिश्तो को एक अलग मस्तीभरे अंदाज में दिखाया गया है। दोनों एक्टर ने फिल्म में भाई-बहन की भूमिका निभाई है। यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें शाहरुख और ऐश्वर्या भाई बहन के रोल में दिखे थे।

फिल्म सरबजीत में एश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा का काम भी तारीफे काबिल था। फिल्म रियल लाइफ केस पर आधारित थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें