
इस अवॉर्ड शो में नरगिस फाखरी ब्लैक साटन गाउन में नजर आईं। उनके गाउन में कंदन वर्क था और लुक काफी स्टाइलिश बना रहा था।
चमचमाती शाम में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला और लॉरेन ने भी अपने लुक से चार चांद लगा दिए।
पलक तिवारी और रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचा। जहां पलक ने नेट फेयरी गाउन कैरी किया तो रकुल ब्लैक बॉडीकॉन गाउन में नजर आईं।
डायना पेंटी का रेड लुक और फतिमा सना शेख के टॉप बन लुक पर भी लोग फिदा हो गए।
सुष्मिता सेन के लेडी बॉस वाले अवतार ने हर किसी का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रहीं थी।
नुसरत भारुचा और अदिति राव हैदरी का बदला हुआ अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
वहीं सोनाली बिंद्रे और शरगुन मेहता का लुक भी तारीफे काबिल रहा है।