Get App

Rakul Preet Singh: गिर नेशनल पार्क में रकुल प्रीत सिंह का वीडियो हुआ वायरल, नियमों के उल्लंघन पर छिड़ी बहस

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह का गिर नेशनल पार्क के बाहर टहलने का वीडियो वायरल होने पर नियमों के उल्लंघन की बहस छिड़ गई, जिस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो प्रतिबंधित क्षेत्र के बाहर का है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 10, 2026 पर 10:15 PM
Rakul Preet Singh: गिर नेशनल पार्क में रकुल प्रीत सिंह का वीडियो हुआ वायरल, नियमों के उल्लंघन पर छिड़ी बहस

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वे अपनी टीम के साथ गुजरात के प्रसिद्ध गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंची थीं। लेकिन इस ट्रिप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे विवादों में घिर गईं। वीडियो में रकुल सफारी जीप के बाहर टहलती हुई नजर आ रही थीं, जिसे देख नेटिज़न्स ने उन पर सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने और वीआईपी ट्रीटमेंट का लाभ उठाने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया पर क्यों मचा हंगामा?

इंटरनेट पर प्रसारित हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह सफारी जीप से उतरकर टहल रही हैं। वन्यजीव प्रेमियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। लोगों का तर्क था कि नेशनल पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्रों (Restricted Areas) में गाड़ी से उतरना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जंगली जानवरों की मौजूदगी के कारण जानलेवा भी हो सकता है। यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या मशहूर हस्तियों के लिए कानून अलग हैं? कुछ ही समय में 'Morning Walk in Gir' जैसे कमेंट्स के साथ यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें