Ram Charan: राम चरण इन दिनों बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी अपनी लेटेस्ट स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म 'पेड्डी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस जश्न के बीच, एक्टर ने अपनी बेटी जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा दे दिया है। कपल ने बड़ी बेटी का फेस रिवील कर दिया है। सोशल मीडिया पर तीनों की प्यारी फोटो तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक जुड़वां बच्चों के चेहरे सामने नहीं आए हैं।
उपासना ने राम चरण के साथ इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है। कपल ने फोटो शेयर की है। फोटो में उपासना और राम चरण क्लिनकारा को गोद में लिए हंसाते दिख रहे हैं। वहीं क्लिनकारा खिलखिसाकर हंसी नजर आ रही है। लाइट ब्लू कलर की फ्रॉक में वे काफी क्यूट लग रही है।
उपासना ने कैप्शन में लिखा- Happy Birthday KlinKaara our precious little one...। कपल की पोस्ट पर स्टार्स से लेकर आम लोग सभी दिल से प्यार लुटा रहे हैं। वहीं समांथा रुथ प्रभु ने भी कमेंट में दिल इमोजी शेयर किया है। राम चरण की बेटी को जन्मदिन की खूब बधाई और प्यार मिल रहा है।
कपल हर काम उनके परिवार की परंपरा के प्रति श्रद्धा को और दिखाता है। खास बात ये हैं कि जुड़वा बच्चों का जन्म उनकी बड़ी बहन वाले ही कमरे में हुआ था, और उनके जन्म का समय ज्योतिषीय रीति-रिवाजों के अनुसार तय किया गया था। राम चरण और उपासना ने 2012 में शादी की थी। जून 2023 में उन्होंने अपनी पहली बेटी क्लिन कारा का वेलकम किया था।
कपल ने 31 जनवरी को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। उन्होंने इस मौके का जश्न पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। चरण और उपासना के लिए ने अब दोनों का नामकरण कर दिया है, जिसमें बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है।