Get App

Peddi Release Update: फिर टलेगी ‘पेड्डी’? रिलीज डेट को लेकर सामने आई नई खबर

Peddi Release Update: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ 30 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है और हाल ही में इसका दमदार टीजर भी सामने आया है। लेकिन इसी बीच खबरें हैं कि यह मोस्ट अवेटेड फिल्म फिर टल सकती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या रिलीज दोबारा आगे बढ़ेगी और इसके पीछे वजह क्या है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 10:38 AM
Peddi Release Update: फिर टलेगी ‘पेड्डी’? रिलीज डेट को लेकर सामने आई नई खबर
Peddi Release Update: इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा में राम चरण एक पहलवान के किरदार में नजर आने वाले हैं

साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राम चरण स्टारर इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को लेकर उठ रही नई अफवाहों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। फिल्म को लेकर पहले भी देरी की खबरें सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद इसकी नई तारीख तय की गई थी। हालांकि अब फिर से पोस्टपोनमेंट की चर्चा ने माहौल को थोड़ा असमंजस भरा बना दिया है।

खास बात यह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और हर अपडेट पर उनकी नजर बनी हुई है। ऐसे में रिलीज को लेकर अनिश्चितता ने फैंस के एक्साइटमेंट के साथ-साथ उनकी बेचैनी भी बढ़ा दी है, जिससे ‘पेड्डी’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

पहले भी टली रिलीज, अब फिर सस्पेंस

फिल्म को पहले 27 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन काम अधूरा रहने के कारण इसे टाल दिया गया। बाद में नई तारीख 30 अप्रैल तय की गई, जिससे फैंस को राहत मिली। हालांकि अब फिर से इसके पोस्टपोन होने की चर्चा ने माहौल को गरमा दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें