Get App

Ram Charan: 'नेशनल अवॉर्ड जीतना और ऐसी कहानी लिखना शानदार है', 'पेड्डी' निर्देशक बुची बाबू सना के कायल हुए राम चरण

Ram Charan: राम चरण अपनी आने वाली फिल्म 'पेड्डी' के लिए तैयार हैं। फिल्म जून में रिलीज होने वाली है। इस बीत एक्टर निर्देशक बुची बाबू सना की तारीफ करते नजर आए।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 30, 2026 पर 11:08 AM
Ram Charan: 'नेशनल अवॉर्ड जीतना और ऐसी कहानी लिखना शानदार है', 'पेड्डी' निर्देशक बुची बाबू सना के कायल हुए राम चरण
सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले ही 'पेड्डी' अलग-अलग बाजारों में जबरदस्त असर छोड़ना शुरू कर चुकी है और फिल्म को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ रहा है।

Ram Charan: 'पेड्डी' को भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। राम चरण और जाह्नवी कपूर अभिनीत यह फिल्म अपने हर नए अपडेट और एसेट के साथ जबरदस्त चर्चा बटोर रही है, नए मानक स्थापित कर रही है और फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ा रही है। इसी बीच, बढ़ते उत्साह के दौरान राम चरण ने निर्देशक बुची बाबू सना के बारे में बात करते हुए उन पर अपना भरोसा और विश्वास जाहिर किया।

राम चरण ने कहा- नेशनल अवॉर्ड जीतना और फिर ऐसी कहानी लिखना वाकई अविश्वसनीय है। मैं कह सकता हूं कि आने वाले कुछ सालों में वह इंडस्ट्री के टॉप चार फिल्ममेकर्स में जरूर होंगे, जिस तरह से वह सोचते हैं, वह कमाल का है। अगर आप उन्हें देखें तो उनका शरीर शायद 55-60 किलो का होगा, हम उन्हें अपने हाथों से उठा सकते हैं, लेकिन उनका दिमाग एक हाथी जितना विशाल है।

सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले ही 'पेड्डी' अलग-अलग बाजारों में जबरदस्त असर छोड़ना शुरू कर चुकी है और फिल्म को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर खास तौर पर नॉर्थ अमेरिका में देखने को मिला, जहां एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म ने कथित तौर पर 100K डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया, जो ओवरसीज मार्केट में इसके लिए जबरदस्त उत्साह और मांग को दर्शाता है।

वहीं, फिल्म के लिए राम चरण के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन भी फैंस के बीच सबसे बड़े आकर्षणों में से एक बन गए हैं। एक साधारण गांव के क्रिकेटर से लेकर दमदार और प्रभावशाली ''पेड्डी पहलवान' के अवतार तक, उनके अलग-अलग लुक्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें