Sai Pallavi: साई पल्लवी ने शेयर की अपनी 'बिना मेकअप लुक' वाली फोटो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Sai Pallavi: एक्ट्रेस साई पल्लवी ने अक्सर अपनी लुक को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस इसमें सिंपल और बिना मेकअप के नजर आ रही है। साई पल्लवी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 21:12
Story continues below Advertisement
एक्ट्रेस साई पल्लवी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। (Photo: Sai Instagram)

उथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रामायणम्' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।(Photo: Sai Instagram)

'रामायणम्' फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज का इंतजार कर रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ कई बड़े स्टार है।(Photo: Sai Instagram)

शेयर किए गए फोटो में एक्ट्रेस साई पल्लवी सिंपल और बिना मेकअप वाले लुक की वजह से चर्चा में आ गई हैं। उनकी नेचुरल खूबसूरती फैंस को खूब पसंद आ रही है।(Photo: Sai Instagram)

फोटो में साई पल्लवी की नैचुरल ग्लो और सादगी देखने लायक है। बिना किसी मेकअप के भी उनकी स्किन की चमक और खूबसूरती फैन्स को खूब पसंद आ रही है।(Photo: Sai Instagram)

इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मेरे दिमाग में चल रहे विचारों की तरह बेतरतीब।" एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।(Photo: Sai Instagram)

एक फोटो में साई पल्लवी साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही है। एक फोटो में एक्ट्रेस पेड़ों के बीच सुकून भरे पल बिता रही हैं, जहां का शांत माहौल उनकी मुस्कान में भी झलक रहा है।(Photo: Sai Instagram)

दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस खुले आसमान के नीचे धूप में आराम करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस इस फोटो में काफी खूबसूरत नजर आ रही है।(Photo: Sai Instagram)

साई पल्लवी जल्द ही फिल्म 'रामायणम्' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके साथ ही वो आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'एक दिन' की रिलीज की तैयारियों में भी जुटी हैं।(Photo: Sai Instagram)