।
।
मुंबई। भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म कही जा रही 'रामायण' ने ग्लोबल मार्केट में अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की इस मेगा बजट फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है।
ट्रेलर को बेंगलुरु में एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रॉकिंग स्टार यश, रवि दुबे, म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान और डायरेक्टर नितेश तिवारी मौजूद रहे। फिल्म का ग्लोबल कैंपेन Sony Pictures Entertainment संभाल रही है।
राम vs रावण - दो दुनियाओं की झलक
इंटरनेशनल ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत है भगवान राम और रावण की बिल्कुल अलग दुनिया को दिखाना।
इस बार ट्रेलर का पूरा फोकस राम vs रावण के महायुद्ध पर है। ट्रेलर की शुरुआत होती है- "इतिहास लिखे जाने से पहले, इंसान देवताओं के साथ चलते थे और दुनिया में शांति थी।"
फिर एंट्री होती है यश उर्फ रावण की, जो बंजर जमीन पर तूफान के बीच चलता हुआ दिखता है। इसी में नया खुलासा हुआ है - कुणाल कपूर देवताओं के राजा इंद्र के रोल में हैं, जो अपने हाथी ऐरावत पर सवार होकर रावण से लड़ते हैं। रावण ऐरावत पर वार कर उसे गिरा देता है और दहाड़ता है- मेरे सामने हर सिर झुकेगा।["Before me, every head will bow"]
दूसरी तरफ रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में राक्षसों से लड़ते और चेतावनी देते दिखते हैं- "अगर मैंने उसे नहीं रोका तो दुनिया खत्म हो जाएगी।"
ट्रेलर में एक तरफ घने जंगल में धनुष पर बाण चढ़ाते हुए रणबीर कपूर का शांत और दिव्य लुक है, तो दूसरी तरफ लंका के भव्य महल में गिरे हुए योद्धाओं के बीच भाला लिए बैठे यश का खूंखार रावण अवतार।
मेकर्स ने इसके साथ दो सोलो पोस्टर भी जारी किए हैं। पहले पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में तीर चलाने जा रहे हैं, पीछे से जंगल में सूरज की रोशनी आ रही है। दूसरे में यश रावण के रूप में युद्ध के बाद थके लेकिन अजेय योद्धा के रूप में दिख रहे हैं।
स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में रणबीर कपूर[Ranbir Kapoor] भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं। फिल्म को 8 बार ऑस्कर जीत चुकी VFX कंपनी DNEG ने तैयार किया है।
'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को आएगा। भारत में यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम 5 भाषाओं में रिलीज होगी और इसे IMAX में दिखाया जाएगा। भारत के बाहर Sony Pictures और हिंदी बेल्ट में धर्मा प्रोडक्शंस इसे डिस्ट्रीब्यूट करेगी
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।