Get App

Ramayana Movie Teaser: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का धमाकेदार टीजर जारी! राम-रावण की टक्कर ने जीता फैंस का दिल, तस्वीरों में देखें पहली झलक

Ramayana Movie Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। 'रामायण' के निर्माताओं ने गुरुवार (3 जुलाई) को रणबीर कपूर, यश और अभिनेत्री साई पल्लवी अभिनीत फिल्म की पहली झलक पेश की। पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम एवं यश रावण की भूमिका में हैं। जबकि साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है। 'रामायण' में सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में हैं। जबकि रवि दुबे भगवान लक्ष्मण की भूमिका में हैं

Akhilesh Nath Tripathi
अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 17:20
Ramayana Movie Teaser: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का धमाकेदार टीजर जारी! राम-रावण की टक्कर ने जीता फैंस का दिल, तस्वीरों में देखें पहली झलक

Ramayana Movie Teaser: फिल्म का पहला भाग 2026 में दिवाली के दौरान दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। जबकि दूसरा भाग 2027 में दिवाली के दौरान रिलीज किया जाएगा। 'रामायण' का टीजर भारत के 9 शहरों यानी मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में एक साथ लॉन्च किया गया।

Ramayana Movie Teaser: 'रामायण' के टीजर में खुलासा हुआ है कि फिल्म का नाम असल में 'रामायणम्' है। टीजर में रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक देखने को मिली है। रणबीर ने पहली ही झलक में फैंस का दिल जीत लिया है। लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Ramayana Movie Teaser: निर्देशक नितेश तिवारी की इस पौराणिक फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स ने जैसे ही फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो जारी किया इसके एक-एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रणबीर कपूर के साथ-साथ सुपरस्टार यश की भी झलक भी देखने को मिली है।

Ramayana Movie Teaser: इस फिल्म में कई बड़े सितारे अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में काफी प्रभावशाली लग रहे हैं। साई पल्लवी को माता सीता की भूमिका निभाते हुए देखकर फैंस काफी खुश हैं। फैंस का कहना है कि वे दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Ramayana Movie Teaser: टीजर वीडियो की शुरुआत में राम और रावण की लड़ाई की छोटी सी झलक के साथ होती है। इसके बाद श्री राम बने रणबीर कपूर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। दोनों कलाकारों की स्क्रीन पर मौजूदगी और बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

Ramayana Movie Teaser: रणबीर ने फिल्म में राम के किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए अपनी भाषा के साथ-साथ तीर-कमान चलाने की ट्रेनिंग पर भी पूरी मेहनत की है। फिल्म में लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं। वहीं, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं। काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकई की भूमिका निभाएंगी। अरुण गोविल ने इसमें राजा दशरथ बने हैं।

Ramayana Movie Teaser: फिल्म में रावण का किरदार निभाने के साथ-साथ यश इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। फिल्म करीब 835 करोड़ रुपये के बजट से तैयार हुई है। इससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। सभी बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें