Ramayana OTT Release: क्या फिल्म के लिए अभी तक कोई स्ट्रीमिंग डील नहीं हुई है? दिल राजू ने किया 'रामायण' की ओटीटी रिलीज को लेकर खुलासा

Ramayana OTT Release: दिल राजू ने बताया कि 'रामायण' की अभी तक कोई OTT या सैटेलाइट डील नहीं हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक फिल्म निर्माता कोई और फैसला नहीं लेते तब तक यह फिल्म केवल सिनेमाघरों में ही दिखाई जाएगी।

अपडेटेड Nov 15, 2026 पर 3:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'पे-पर-व्यू' (pay-per-view) मॉडल का मतलब है कि फिल्म के सिनेमाघरों में चलने का समय (थिएट्रिकल विंडो) खत्म होने के बाद, दर्शक इसे खरीदकर देख सकेंगे।

Ramayana OTT Release: 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने अपनी रिलीज़ के कुछ ही दिनों के भीतर दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब दिल राजू ने इस फिल्म के OTT राइट्स को लेकर बात की है। हालांकि ऐसी खबरें आ रही थीं कि सिनेमाघरों में अपना सफर पूरा करने के बाद यह फिल्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होगी, लेकिन दिल राजू ने बताया है कि मेकर्स ने अभी तक OTT राइट्स नहीं बेचे हैं और इसके पीछे की वजह भी बताई है।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद में एक प्रेस मीट के दौरान दिल राजू ने कहा- "'रामायण' एक ऐसी फिल्म है, जिसका कोई OTT डील नहीं हुआ है। फिल्म को किसी OTT प्लेटफॉर्म या सैटेलाइट चैनल को नहीं बेचा गया है। इसलिए यह अभी OTT या टेलीविजन पर उपलब्ध नहीं होगी। दर्शकों को 'रामायण' देखने के लिए सिनेमाघरों में जाना होगा। वे इसे बाद में ऑनलाइन देख सकेंगे, जब भी प्रोड्यूसर्स इसे उपलब्ध कराने का फैसला करेंगे। यह पूरी तरह से प्रोड्यूसर और फिल्म के प्रकार पर निर्भर करता है।"

बता दें कि तेलुगु निर्माता और वितरक दिल राजू के पास आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में नितेश तिवारी की कई भागों वाली महाकाव्य फिल्म 'रामायण राइज ऑफ अ लेजेंड' के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हैं।


'रामायण' की OTT रिलीज के बारे में और जानकारी

इस बीच, 'हिंदुस्तान टाइम्स' के अनुसार 'रामायण' की OTT रिलीज जियोहॉटस्टार (JioHotstar) और प्राइम फोकस स्टूडियोज (Prime Focus Studios) के बीच हुई एक साझेदारी का हिस्सा है। इसका उद्देश्य फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद देश भर के घरों तक पहुंचाना है।

जियोस्टार (JioStar) की चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने कहा कि यह साझेदारी इस कहानी को पूरे भारत के परिवारों तक पहुंचाने में मदद करेगी, जिसमें युवा दर्शक भी शामिल हैं, जो शायद पहली बार इस महाकाव्य से परिचित हो रहे होंगे।

“रामायण भारत की सबसे महान सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है - एक ऐसी कहानी जिसने सदियों से हमारी चेतना को गढ़ा है। हमारी कल्पना को प्रेरित किया है और हमारे जीवन जीने के तरीके को दिशा दी है। जैसे-जैसे भारत कहानी कहने (स्टोरीटेलिंग) के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, हमारे पास अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन अवसर है। जियोहॉटस्टार (JioHotstar) में हमारा विजन तकनीक का उपयोग करके बेहतरीन कहानियों को हर भारतीय तक पहुंचाना है।

'पे-पर-व्यू' (pay-per-view) मॉडल का मतलब है कि फिल्म के सिनेमाघरों में चलने का समय (थिएट्रिकल विंडो) खत्म होने के बाद, दर्शक इसे खरीदकर देख सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार भारत में दर्शकों को यह विकल्प जियोहॉटस्टार पर एक खास 'ऑन-डिमांड' फीचर के जरिए मिलेगा, न कि किसी रेगुलर सब्सक्रिप्शन के माध्यम से।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।