Get App

Ramayana की OTT डील फाइनल! JioHotstar पर फ्री में नहीं देख पाएंगे, Ranbir Kapoor की फिल्म के लिए चुकाना होगा अलग से पैसा

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों के बाद जियो हॉटस्टार पर आएगी, लेकिन सब्सक्रिप्शन में नहीं। मेकर्स ने पहली बार भारत में पे-पर-व्यू मॉडल अपनाया है। दर्शकों को फिल्म देखने के लिए अलग से टिकट खरीदना होगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 10:11 AM
Ramayana की OTT डील फाइनल! JioHotstar पर फ्री में नहीं देख पाएंगे, Ranbir Kapoor की फिल्म के लिए चुकाना होगा अलग से पैसा
रामायण OTT पर फ्री में नहीं होगी स्ट्रीम, जियो हॉटस्टार पर देखना होगा पे-पर-व्यू पर

रामायण OTT पर फ्री में नहीं आएगी : रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने रिलीज से पहले ही ओटीटी मार्केट में हलचल मचा दी है। मेकर्स ने फिल्म की डिजिटल रिलीज के लिए एक ऐसा मॉडल चुना है, जो भारत में पहली बार हो रहा है।

प्राइम फोकस स्टूडियो और जियोस्टार ने 22 अक्टूबर को ऐलान किया है कि फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के बाद इसका डिजिटल प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर होगा। लेकिन ये फिल्म आपके सालाना सब्सक्रिप्शन प्लान का हिस्सा नहीं होगी।

क्या है नया पे-पर-व्यू प्लान?

आमतौर पर कोई भी बड़ी फिल्म 45 से 60 दिन बाद ओटीटी पर फ्री में आ जाती है। लेकिन रामायण के साथ ऐसा नहीं होगा। सिनेमाघरों से हटने के बाद जियो हॉटस्टार पर फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को अलग से पेमेंट करना होगा। इसे पे-पर-व्यू या वीडियो ऑन डिमांड मॉडल कहा जाता है।

मतलब अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का प्रीमियम प्लान भी है, तब भी रामायण देखने के लिए आपको अलग से खरीदना पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें