Ramayana Scene Leaked: रणबीर कपूर की 'रामायणम्' सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। जहां हर कोई एक्टर को भगवान राम के अवतार में देखने के लिए उत्सुक है, वहीं फिल्म के ट्रेलर का बताया जा रहा एक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। वायरल क्लिप में रणबीर को एक राक्षस से लड़ते हुए देखा जा सकता है। कई X यूजर्स का दावा है कि लीक हुआ वीडियो उस ट्रेलर का है, जिसे हाल ही में सिनेमाकॉन इवेंट में दिखाया गया था।
