नई दिल्ली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले चर्चा में है। फिल्म को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में खास मेहमानों और नेताओं को दिखाने की तैयारी है। लेकिन अभी इस इवेंट को मंजूरी नहीं मिली है।
नई दिल्ली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले चर्चा में है। फिल्म को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में खास मेहमानों और नेताओं को दिखाने की तैयारी है। लेकिन अभी इस इवेंट को मंजूरी नहीं मिली है।
हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज 18 ने मिड डे के हवाले से बताया है, मेकर्स 5 नवंबर को फिल्म की रिलीज के दिन ही राष्ट्रपति भवन में इसकी खास स्क्रीनिंग कराने का प्लान बना रहे हैं। इसके लिए परमिशन लेने की प्रोसेस चल रही है। अभी पता नहीं चला है कि इवेंट होगा या नहीं।
स्क्रीनिंग में शामिल होंगे ये सितारे
अगर स्क्रीनिंग को मंजूरी मिल जाती है, तो रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का रोल निभा रहे हैं। वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
मुंबई और दिल्ली में होंगे प्रीमियर
• मुंबई में प्रीमियर: फिल्म के लिए मुंबई में एक स्पेशल इवेंट होने की उम्मीद है।
• दिल्ली में प्रीमियर: दूसरा इवेंट दिल्ली में खास मेहमानों के लिए हो सकता है। राष्ट्रपति भवन में फिल्म दिखाने की प्लानिंग भी इसी का हिस्सा हो सकती है।
फिल्म के प्रोमो और जटायु के पोस्टर की झलक
फिल्म मेकर्स ने नया प्रोमो वीडियो जारी किया है। मेकर्स का कहना है कि दर्शक इसे 3D में बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। फिल्म IMAX और दूसरे बड़े पर्दों पर भी रिलीज होगी।
फिल्म में जटायु के किरदार का नया पोस्टर भी जारी किया है। जटायु को अपनी आवाज अभिनेता अनुपम खेर ने दी है। रामायण की कहानी में जटायु, रावण से माता सीता को बचाने के लिए उसका सामना करते हैं।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगा। वहीं, दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। इसमें भगवान राम, माता सीता, रावण और जटायु जैसे कैरेक्टर देखने को मिलेंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।